Delhi Blast Update: लाल किला ब्लास्ट से पहले ज्योतिषी ने कर दी थी भविष्यवाणी, वायरल हुई पोस्ट से सनसनी

Delhi Blast Update: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण कार ब्लास्ट ने देश को दहला दिया है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर है। वहीं, इस विस्फोट के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक भारतीय ज्योतिषी प्रशांत किनी (Prashanth Kini) का नाम तेजी से ट्रेंड करने लगा।

वजह - महीनों पहले की गई उनकी एक भविष्यवाणी, जिसमें उन्होंने 'पहलगाम-2' नाम से नवंबर-दिसंबर 2025 में एक बड़ी घटना होने की चेतावनी दी थी। यह पुरानी पोस्ट धमाके के कुछ ही मिनटों बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग उनकी भविष्यवाणी को लाल किला ब्लास्ट से जोड़ने लगे हैं।

delhi-blast-astrologer-pahalgam-2-prediction-viral

ज्योतिषी का दावा - "यह आतंकवादी हमला है"

प्रशांत किनी ने धमाके के बाद एक और पोस्ट करते हुए लिखा ,"लाल किला कार विस्फोट एक आतंकवादी हमला है... विस्फोट स्थल से 300 मीटर दूर तक मानव शरीर के अंग बिखरे पड़े हैं...!!" उन्होंने इस घटना को सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि आतंकी साजिश बताया।

यही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि यह 'ऑपरेशन सिंदूर-2' की शुरुआत हो सकती है। किनी का कहना है कि उन्होंने अगस्त 2025 में ही सोशल मीडिया पर लिखा था कि 'पहलगाम-2 नवंबर-दिसंबर 2025 में होगा', यानी नवंबर-दिसंबर में कोई बड़ी घटना घटेगी।

लाल किला के पास कार ब्लास्ट, 10 की मौत, कई घायल

10 नवंबर की शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास एक Hyundai i20 कार में विस्फोट हुआ। धमाका इतना भीषण था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए और आसपास के इलाकों में धुआं फैल गया। धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत और 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत मौके को सील कर जांच शुरू कर दी है।

जांच में आतंकी कनेक्शन के संकेत

पुलिस जांच में सामने आया है कि धमाके में इस्तेमाल की गई Hyundai i20 कार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी उमर नबी ने खरीदा था, जो फिलहाल हरियाणा के फरीदाबाद में रहता था। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि कार फर्जी दस्तावेजों के जरिए खरीदी गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में UAPA (Unlawful Activities Prevention Act), Explosives Act और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है।

सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि यह धमाका किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जिसके तार फरीदाबाद, दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर के पुलवामा तक फैले हो सकते हैं। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कार में धमाका इंस्टेंट ट्रिगर से हुआ या यह असफल सुसाइड मिशन था।

सोशल मीडिया पर 'ऑपरेशन सिंदूर-2' ट्रेंड में

धमाके के बाद #Pahalgam2, #OperationSindoor2, और #RedFortBlast जैसे हैशटैग ट्विटर (अब X) पर ट्रेंड करने लगे हैं। कई यूजर्स किनी की भविष्यवाणी को "रहस्यमय चेतावनी" बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे "संयोग" मान रहे हैं। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने फिलहाल "ऑपरेशन सिंदूर-2" जैसे दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन इस मामले ने दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा की स्थिति और संवेदनशीलता पर कई नए सवाल खड़े कर दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+