Delhi blast: आतंकी उमर का Video आया सामने, दिल्ली ब्लास्ट से पहले 'सुसाइड बॉम्बिंग' को लेकर दे रहा था ज्ञान
Delhi blast: दिल्ली ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी मोहम्मद उमर नबी (Mohammad Umar Nabi) का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उमर नबी स्पष्ट अंग्रेजी में तकरीर दे रहा है और इसमें वह आत्मघाती बम विस्फोट (Suicide Bombing) को सही ठहराता दिख रहा है। यह वीडियो उस आतंकी के चरमपंथी विचारों को दर्शाता है जिसने लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार धमाके में खुद को उड़ा लिया था, जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह वीडियो जांच एजेंसियों और आतंकवाद मनोविज्ञान के विशेषज्ञों के लिए एक महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकता है। उमर नबी पुलवामा, जम्मू-कश्मीर का निवासी था और फरीदाबाद के अल फलाह विश्वविद्यालय से जुड़ा था।

Mohammad Umar Video: आतंकी उमर ने क्या-क्या कहा?
आजतक द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आतंकी उमर नबी शांत और इत्मीनान से कैमरे के सामने बैठकर बोल रहा है। वीडियो में वह कहता दिख रहा है कि, 'लोग जो सबसे बड़ी गलती करते हैं, वह यह समझने में नाकाम रहना है कि बम विस्फोट या आत्मघाती बम विस्फोट का विचार असल में क्या है। इसके खिलाफ कई विरोधाभास और अनगिनत तर्क हैं।'
वीडियो में उमर आगे कहता है कि, 'आत्मघाती हमलों की मुख्य समस्या यह है कि जब कोई व्यक्ति यह मान लेता है कि उसकी मृत्यु एक निश्चित समय और स्थान पर होगी, तो वह एक खतरनाक मानसिक स्थिति में चला जाता है। वह यह मानने लगता है कि मृत्यु ही उसकी एकमात्र मंज़िल है। लेकिन सच्चाई यह है कि ऐसी सोच, या ऐसी परिस्थितियां, किसी भी लोकतांत्रिक या इंसानी व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकतीं, क्योंकि वे जीवन, समाज और कानून के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन करती हैं।'
वीडियो की जांच में जुटी एजेंसियां
दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी मोहम्मद उमर नबी का वीडियो सामने आने के बाद, पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां इसकी गहन जांच में जुट गई हैं। यह वीडियो आतंकी संगठन के प्रोपेगेंडा का हिस्सा हो सकता है, जिसका उद्देश्य कट्टरता को बढ़ावा देना है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह वीडियो कब, कहाँ और किस नेटवर्क के माध्यम से जारी किया गया।
विशेषज्ञ आतंकी उमर नबी के मनोवैज्ञानिक प्रोफाइल को समझने के लिए वीडियो का विश्लेषण कर रहे हैं, ताकि उसके सहयोगियों और मॉड्यूल के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके। वीडियो की डिजिटल फोरेंसिक जांच की जा रही है ताकि इसके मूल स्रोत (Origin) और विश्वसनीयता की पुष्टि हो सके। यह फुटेज दिल्ली ब्लास्ट की साजिश की गहराई को उजागर करने में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकता है।
ये भी पढे़ं: Danish कौन है? Delhi Bomb Blast में एक और कश्मीरी गिरफ्तार, 13 मौतों के बाद 7 दिनों में NIA ने क्या-क्या किया?
Red Fort Blast: कार में आतंकी उमर ही था
लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर हुए इस आत्मघाती कार बम धमाके (Suicide Car Bombing) में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। विस्फोट इतना भीषण था कि कार चलाने वाले शख्स के चिथड़े उड़ गए थे। जांच एजेंसियों ने आतंकी उमर नबी की मां का डीएनए सैंपल लिया, जिससे यह पुष्टि हुई कि कार में खुद को उड़ाने वाला व्यक्ति डॉ. उमर नबी ही था। इस घटना और डीएनए की पुष्टि से इस आतंकी साजिश को बल मिलता है, जिसके तार फरीदाबाद (Faridabad) और जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) तक फैले हुए हैं।
मूल रूप से पुलवामा का रहने वाला था उमर
आतंकी डॉ. उमर नबी मूल रूप से पुलवामा के कोइल गांव का रहने वाला था और भारत विरोधी गतिविधियों में गहरी दिलचस्पी रखता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल के महीनों में उसके व्यवहार में बदलाव आया था। 30 अक्टूबर से उसने फरीदाबाद में स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय (Al Falah University) की ड्यूटी छोड़ दी थी और दिल्ली-फरीदाबाद के बीच चक्कर लगाने लगा। वह रामलीला मैदान और सुनहरी मस्जिद के पास की मस्जिदों में रुकता था। 9 नवंबर को फरीदाबाद में 2900 किलोग्राम विस्फोटक बरामद होने के बाद वह लापता हो गया था, जिसके बाद यह आत्मघाती हमला हुआ।
ये भी पढे़ं: Delhi Blast Update: अल-फला यूनिवर्सिटी पर ED की तड़के 5 बजे छापेमारी, NIA की जांच में अब तक क्या पता चला?
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications