दिल्ली चुनाव में भी स्टार प्रचारक बनेंगे योगी आदित्यनाथ!

दिल्ली भाजपा चाहती है कि योगी आदित्यनाथ निकाय चुनाव में उसके स्टार चुनाव प्रचारक बने, केंद्रीय नेतृत्व से की अपील|

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में बंपर जीत के बाद जिस तरह से योगी आदित्यनाथ को प्रदेश की कमान सौंपी गई और वह सरकार बनने के बाद से ही ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं उसका फायदा भाजपा दिल्ली के निकाय चुनावों में भी उठाना चाहती है। दिल्ली भाजपा के नेता चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ दिल्ली के निकाय चुनावों में पार्टी का प्रचार करने के लिए दिल्ली आए, इनकी मांग है कि 23 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले चुनाव के लिए योगी आदित्यनाथ को स्टार कैंपेनर बनाया जाए। दिल्ली भाजपा की चुनाव मैनेजमेंट कमेटी ने कुल 53 नेताओं की लिस्ट तैयार की है जिसमें योगी आदित्यनाथ का नाम भी शामिल है।

 दिल्ली चुनाव में भी स्टार प्रचारक बनेंगे योगी आदित्यनाथ!
इन तमाम नेताओं की लिस्ट को केंद्रीय नेतृत्व के पास भेज दिया गया है, हालांकि इस लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी का नाम नहीं है। लेकिन उनके अलावा इस लिस्ट में योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल है, उनके अलावा इस लिस्ट में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र फड़नवीस, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, रमन सिंह, रघुवर दास और सर्वदानंद सोनोवाल का नाम शामिल है।

दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने मीडिया से कहा कि हमने कुछ केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल किए हैं और हमने इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व से अपील की है, ये जो भी नाम लिस्ट में शामिल किए गए हैं उन्हें पार्टी के कार्यकर्ताओं की राय के बाद शामिल किया गया है। लेकिन इस लिस्ट पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व को लेना है कि किन नेताओं की मौजूदगी चुनाव प्रचार में मुमकिन है, वहीं इन नेताओं के प्रचार का अंतिम कार्यक्रम तय करेंगे।

बब्बर का कहना है कि दिल्ली में काफी बड़ी संख्या में वोटर हैं, लिहाजा हम चाहते हैं कि उन लोगों से जुड़ा जाए, लिहाजा पार्टी ने फैसला लिया है कि दूसरे राज्यों के नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के नेताओं का मत था कि प्रचार की लिस्ट में केंद्रीय मंत्रियों को भी शामिल किया जाए, ताकि लोगों को दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम स्कीम के बारे में बताया जा सके, वह लोग हमसे बेहतर जानते हैं, ऐसे में अगर ये लोगों के बीच अपनी बात रखेंगे तो लोग उनपर ज्यादा भरोसा करेंगे।
योगी इफेक्ट: पांच साल से अधूरी सड़क आदेश के बाद रातों रात बनकर हो गई तैयारकेंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, एम वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी, जितेंद्र सिंह, कलराज मिश्रा, राधा मोहन सिंह, गिरिराज सिंह, डॉ हर्षवर्धन, विजय गोयल, संजीव बाल्यान केंद्रीय नेताओं की लिस्ट में हैं जिन्हे पार्टी चाहती है कि वह दिल्ली के निकाय चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करें। भाजपपा ने दिल्ली निकाय चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकने के साफ संदेश दे दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+