Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यमुना में डुबकी लगाने से बीमार हुए नेता जी, दिल्ली BJP चीफ सचदेवा की तबीयत बिगड़ी

Delhi BJP president Virendraa Sachdeva: यमुना में डुबकी लगाने से दिल्ली BJP चीफ वीरेंद्र सचदेवा बीमार हो गए हैं। तबीयत खराब होने पर सचदेवा को दिल्‍ली के आरएलएल अस्‍प्‍ताल में भर्ती करवाना पड़ा है।

यमुना नदी के पानी में डुबने वाले नेताजी दिल्‍ली भाजपा चीफ वीरेंद्र सचदेवा बीमार हो गए हैं। इनको सांस लेने में तकलीफ व शरीर पर खुजली की समस्‍या होने पर दिल्‍ली के RML नर्सिंग होम में भर्ती करवाना पड़ा है। सचदेवा ने दो दिन पहले यमुना में डुबकी लगाई थी।

Delhi BJP president

खबर है कि यमुना नदी का पानी इन दिनों दूषित हो चुका है। उसमें डुबकी लगाने से वीरेंद्र सचदेवा को स्किन इंफेक्शन हो गया जबकि सचदेवा का कहना है कि सांस लेने में तकलीफ या खुजली की समस्‍या का उनका कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं है।

खबर है कि यमुना नदी का पानी इन दिनों दूषित हो चुका है। उसमें डुबकी लगाने से वीरेंद्र सचदेवा को स्किन इंफेक्शन हो गया जबकि सचदेवा का कहना है कि सांस लेने में तकलीफ या खुजली की समस्‍या का उनका कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं है।

बता दें कि यमुना नदी का पानी गंदा होने पर दिल्‍ली भाजपा चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर साल 2025 तक यमुना नदी को साफ करने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया था। सचदेवा ने केजरीवाल को नदी में डुबकी लगाने की चुनौती देते हुए कहा था कि केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि वह छठ पूजा 2025 से पहले इसे साफ कर देंगे ताकि वे इसमें स्नान कर सकें।

दरअसल, साल 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साल 2025 तक यमुना को प्रदूषण से मुक्त करने का सिर्फ वादा किया था और कहा था कि यमुना का इतना साफ पानी होगा कि डुबकी लगाई जा सके। इसके लिए प्रदूषण मुक्त यमुना की जा सकेगी। इसी को लेकर दिल्ली बीजेपी ने बयान जारी किया था कि वीरेंद्र सचदेवा ने मां यमुना से क्षमा मांगी कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल एवं आतिशी मार्लेना सरकार ने यमुना सफाई फंड के 8500 करोड़ रुपये लूट लिए पर यमुना की सफाई नहीं की।

दिवाली के कुछ दिनों बाद मनाए जाने वाले पूर्वांचली त्योहार छठ से पहले सत्तारूढ़ AAP और बीजेपी नदी में भारी प्रदूषण और जहरीले झाग को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। बीजेपी ने छठ घाट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और उनके पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल के लिए दो कुर्सियों के साथ एक मंच बनाया था, साथ ही उनके स्वागत के लिए लाल कालीन बिछाया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+