दिल्लीवासियों को झेलनी होगी परेशानी, आज ऑटो-टैक्सी और मिनी बस की हड़ताल

नई दिल्ली, 18 अप्रैल: पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी की कीमतों में भी जबरदस्त इजाफा हो गया है। ऐसे में दिल्ली में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि ऑटो, टैक्सी और मिनी बस चालकों की कई यूनियनों ने किराया दरों में बढ़ोतरी और सीएनजी की कीमतों में कटौती की मांग को लेकर आज हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। हालांकि ज्यादातर ऑटो यूनियनों ने कहा कि वे एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे, लेकिन सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली ने कहा कि वह आज से 'अनिश्चितकालीन' हड़ताल पर जाएंगे।

Auto cab drivers strike

वहीं दिल्ली सरकार द्वारा समयबद्ध तरीके से किराया संशोधन पर विचार करने के लिए एक पैनल बनाने की घोषणा के बावजूद यूनियनों ने अपनी हड़ताल वापस लेने से इनकार कर दिया है। सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली के अध्यक्ष कमलजीत गिल ने कहा, "ईंधन की कीमतों में कमी और किराए में संशोधन करके हमारी मदद करने के लिए सरकार द्वारा कोई कदम नहीं बढ़ाने के मद्देनजर हमने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।"

दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा कि सीएनजी की रेट में हुई बढ़ोतरी ने ऑटो और कैब चालकों पर भारी असर डाला है। उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि दिल्ली सरकार कुछ समिति बना रही है, लेकिन हमें अपनी समस्याओं के समाधान की जरूरत है, जो नजर नहीं आ रही है। हम मांग कर रहे हैं कि सरकार (केंद्र और दिल्ली) सीएनजी की कीमतों पर 35 रुपए प्रति किलो की सब्सिडी प्रदान करे।"

सीएनजी की कीमतों पर सब्सिडी की मांग को लेकर सैकड़ों ऑटो, टैक्सी और कैब चालकों ने हाल ही में दिल्ली सचिवालय में विरोध प्रदर्शन किया था। सोनी ने कहा, 'हम हर रोज घाटा झेल रहे ऑटो और कैब नहीं चला सकते, क्योंकि सीएनजी की कीमतें सरपट दौड़ रही हैं। यह कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध करने का एक प्रतीकात्मक विरोध है।'

बता दें कि दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली ( public transport system) के मुताबिक 90,000 से अधिक ऑटो और 80,000 से अधिक पंजीकृत टैक्सियां हैं। एसटीए ऑपरेटर्स एकता मंच के महासचिव श्यामलाल गोला ने कहा कि किराए में संशोधन और सीएनजी की कीमतें कम करने की मांग के समर्थन में करीब 10,000 की संख्या में आरटीवी बसें भी बंद रहेंगी। फीडर बसें मेट्रो स्टेशनों से शहर के आंतरिक इलाकों तक चलने वाली कनेक्टिविटी का अहम हिस्सा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+