Delhi News: प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा में हंगाम, AAP विधायकों ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
Delhi Assembly Winter Session 2026: दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आगाज़ आज जबरदस्त हंगामे और राजनीतिक टकराव के साथ हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार और नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच प्रदूषण और 'डेटा चोरी' के आरोपों को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
जहां सत्ता पक्ष ने पिछले 11 महीनों की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया, वहीं विपक्ष ने दिल्ली की बिगड़ती हवा और AQI डेटा में हेरफेर का मुद्दा उठाकर सदन की कार्यवाही में बाधा डाली। उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हुए हंगामे के कारण सदन से वॉकआउट और विधायकों के निष्कासन ने सत्र के पहले ही दिन कड़वाहट भर दी है।

प्रदूषण और 'डेटा हेरफेर' पर विपक्ष का हल्लाबोल
नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली पिछले चार महीनों से जहरीली हवा की गिरफ्त में है, लेकिन सरकार समाधान के बजाय आंकड़ों की बाजीगरी कर रही है। आतिशी के मुताबिक, सरकार AQI मॉनिटरों के डेटा में हेरफेर कर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने AIIMS की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में बच्चों और बुजुर्गों का सांस लेना दूभर हो गया है। AAP नेताओं ने प्रदूषण के साथ-साथ सरकार पर डेटा चोरी का गंभीर आरोप लगाकर सदन के बाहर और भीतर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें: Delhi Riots: कौन है दिल्ली दंगों के वो 5 आरोपी, जिनको सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, खालिद-शरजील जेल में ही रहेंगे
सदन में हंगामा और LG के भाषण का बहिष्कार
विधानसभा सत्र की शुरुआत होते ही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब उपराज्यपाल (LG) के अभिभाषण के दौरान हंगामा करने पर AAP विधायक संजीव कुलदीप कुमार को सदन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों ने एकजुट होकर सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष का दावा है कि सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, जबकि वे दिल्ली के बुनियादी मुद्दों पर जवाब चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश? शीतलहर के बीच IMD ने जारी किया अलर्ट
प्रदूषण से राजधानी का बुरा हाल
दिल्ली में नए साल की शुरुआत के साथ ही प्रदूषण ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार 300 के पार यानी 'बहुत खराब' (Very Poor) श्रेणी में बना हुआ है। हवा की कम गति और गिरते तापमान के कारण प्रदूषक तत्व जमीन के करीब जमा हो गए हैं, जिससे शहर में धुंध की घनी चादर छाई हुई है।
आलम यह है कि आनंद विहार और जहांगीरपुरी जैसे इलाकों में AQI 350 के ऊपर पहुंच गया है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यह हवा बच्चों और बुजुर्गों के फेफड़ों के लिए 'जहर' समान है, जिससे सांस लेने में दिक्कत और गले में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि कुछ दिन पहले GRAP-3 की पाबंदियां हटाई गई थीं, लेकिन बिगड़ते हालात ने एक बार फिर स्वास्थ्य आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications