15 दिसंबर से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का सत्र, 4 दिन चलेगा

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर तक चलेगा। शीतकालीन सत्र चार दिन तक चलेगा। जिस तरह से प्रदूषण को मुद्दे को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है उसे देखते हुए विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी यह मुद्दा गरमा सकता है।

इस पूरे मुद्दे पर आम आदमी पार्टी भाजपा पर लगातार निशाना साध रही है और प्रदूषण को कम करने में सहयोग नहीं करने का आरोप लगा रही है। साथ ही पड़ोसी राज्यों की ओर से मदद नहीं मिलने का भी आरोप लगाया था। विधानसभा अधिकारियों ने बताया कि 2023-24 के लिए संशोधित बजट को विधानसभा सत्र के पहले ही दिन पेश किया जा सकता है।

DELHI ASSEMBLY

दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर भी विधानसभा सत्र में हंगामा देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्य सचिव की सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है। कोर्ट की ओर से कहा गया है कि केंद्र सरकार के पास सेवा विस्तार देने का अधिकार है और इसी के तहत नरेश कुमार को छह महीने का सेवा विस्तार दिया जा रहा है।

बता दें कि मुख्य सचिव नरेश कुमार 30 नवंबर को रिटायर हो रहे थे, लेकिन 29 नवंबर को उन्हें सेवा विस्तार दे दिया गया। मुख्य सचिव के सेवा विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और एलजी वी के सक्सेना के बीच टकराव पैदा हो गया था। दरअसल मुख्य सचिव के बेटे के खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 2018 में द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान 19 एकड़ जमीन के अधिग्रहण को लेकर आरोप लगे थे। जिसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल उनपर मुख्य सचिव पर हमलावर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+