दिल्ली विधानसभा का सत्र हंगामे के साथ शुरू, AAP का एलजी पर हमला

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा के दो दिवसीय सत्र का आयोजन आज और कल होगा। आज सदन शुरु होते ही हंगामे की भेंट चढ़ गया। विधायक अभय वर्मा, जितेंद्र महाजन, विजेंद्र गुप्ता समेत सभी विपक्षी विधायकों को सदन से मार्शल ने आउट कर दिया। नेता प्रतिपक्ष और BJP विधायक विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। फिर कुछ देर बाद बीजेपी विधायक सदन में वापस आए।

बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि मार्शल को परमानेंट करने की योजना सरकार ने क्यों नहीं बनाई।मार्शल को भर्ती करते समय उनकी जांच क्यों नहीं की। ऐसे कई वीडियो आए जो गलत व्यवहार को दिखाते हैं। LG ने होम गार्ड की भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है, अगर सरकार को उनकी चिंता है तो प्रस्ताव लेकर आना चाहिए।

Delhi Assembly

आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने दिल्ली में सीवर जाम के लिए एलजी को जिम्मेदार ठहराया। विधायक ने सिविल डिफेंस की नौकरी जाने के पीछे भी एलजी को ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, हमारे गृह मंत्री ने आग्रह किया कि सिविल डिफेंस कर्मचारियों को होम गार्ड के तौर पर भर्ती कर दीजिए। लेकिन LG ने ऐसा नहीं किया।

विधायक मदन लाल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिविल डिफेंस कर्मियों की भर्ती से पहले अधिकारियों ने उनकी जांच की थी। इन्हें लेकर कोई शिकायत नहीं मिली, लेकिन भाजपा के विधायक ने उनके चरित्र पर सवाल उठाया।

आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा दिल्ली मके बसों में मार्शल की तैनाती अरविंद केजरीवाल जी की पहल पर किया गया था। माताओं-बहनों की रक्षा की जिम्मेदारी उन्होंने बखूबी निभाया। कोरोना काल में इन्हीं मार्शलों ने अपनी जान की परवाह किए बिना यात्रियों की सेवा की। लेकिन साल 2023 में एलजी द्वारा मार्शलों का वेतन रोका गया फिर उनको नौकरी से निकाल दिया गया।

नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली के बस मार्शल की भर्ती के दौरान उनके सपने को तोड़ा गया। मैं उन्हें फिर से लगाने का प्रसताव पेश करता हूं। मार्शलों को सच्चाई पता लगना चाहिए उन्हें किसने हटाया है। हमारे पांच बार के विधायक ने एक महिला के दर्द को बयां किया तो आप राजनीति करते हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 11 अक्तूबर 2023 को पत्र लिखा था। उन्होंने सभी सिविल डिफेंस कर्मी की सेवा अक्टूबर के बाद से खत्म करने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+