Delhi Assembly Session: AAP सरकार ने एक दिन का विशेष सत्र बुलाया, LG ने गिनाईं खामियां, जानिए मामला

दिल्ली की AAP सरकार ने विधानसभा का एक दिन का स्पेशल सेशन बुलाया है। इस पर उपराज्यपाल ने आपत्ति जताते हुए कई खामियां गिनाईं हैं। कैबिनेट की सिफारिश पर LG VK Saxena ने सवाल खड़े किए हैं।

LG vk saxena

दिल्ली में एक बार फिर सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार और LG VK Saxena आमने-सामने हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, हालिया टकराव विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को लेकर होने के आसार हैं। LG ने आपत्ति जाहिर की है।

कैबिनेट की सिफारिश में प्रक्रिया की अनदेखी

LG VK Saxena ने Delhi Assembly one-day special session बुलाने के मामले में कड़ी आपत्ति जाहिर की है। उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया, कैबिनेट की सिफारिश उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना की गई है।

सरकार ने सदन आहूत किया, LG ने गिनाईं खामियां

बता दें कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने सोमवार को विधानसभा का स्पेशल सेशन आहूत किया है, लेकिन LG के अनुसार इसमें कई प्रक्रियात्मक खामियां हैं।

बिना विधायी कार्य के एक दिन का सेशन!

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार LG ने रविवार को कहा, दिल्ली कैबिनेट ने बिना किसी विधायी कार्य के दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र की सिफारिश की है।

LG ने गंभीर प्रक्रियागत चूकों को चिह्नित किया

उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अनुसार, एक दिवसीय सत्र बुलाने की कैबिनेट की सिफारिश उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना की गई है। उपराज्यपाल ने सत्र आयोजित करने में दिल्ली सरकार की ओर से गंभीर प्रक्रियागत चूकों को चिह्नित किया है।

LG की आपत्ति नई नहीं, पहले भी हुए हैं टकराव

बता दें कि पहले भी कई मुद्दों पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना और आम आदमी पार्टी की सरकार का टकराव सुर्खियों में रहा है। अधिकारों की लड़ाई के मामले में अक्सर केंद्र सरकार और LG AAP के निशाने पर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+