Delhi Assembly Election 2025: दिल्‍ली चुनाव में BJP या AAP किसका खेल बिगाड़ेगी कांग्रेस की गारंटियां?

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए बिसात बिछ चुकी है। आम आदमी पार्टी, भाजपा के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले अपना दूसरा घोषणापत्र कर वादों और फ्री स्‍कीमों की झड़ी लगा दी है।

कांगेस नेता जयराम रमेश ने दिल्‍ली के लोगों के लिए पांच गारंटियों की घोषणा की और कहा ये गारंटी का मतलब जनता का अधिकार हैं। उन्‍होंने ये कहकर जनता को बताया कि अगर कोई पार्टी दिल्‍ली की जनता के लिए फ्री योजनाएं लागू कर रही है तो कोई एहसान नहीं कर रही है, बल्कि वो इसका अधिकार है।

Delhi Assembly Elections 2025

5 फरवरी को मतदान के ठीक एक सप्‍ताह पहले कांग्रेस ने बुधवार को अपना ये दूसरा घोषणा पत्र जारी कर दिल्ली के लोगों के लिए पांच गारंटियों की घोषणा की और इससे महिला, बजुर्ग, युवा समेत हर वर्ग के वोटर्स को साधने की कोशिश की है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 22 मुद्दों पर दिल्‍ली के निवासियों के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन और सुधार का वादा किया गया है।

बता दें कांग्रेस से पहले आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही पार्टियां चुनावी घोषणा पत्र जारी कर चुकी है जिसमें महिलाओं, छात्रों, बजुर्गों समेत अन्‍य वर्ग के लिए फ्री योजनाएं शुरू करने का वादा किया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ये गारंटियां आम आदमी पार्टी या भाजपा किसका खेल बिगाड़ेगी?

कांग्रेस की गारंटियां

  • दिल्‍ली के प्रत्‍येक गरीब परिवार की एक महिला को महीने 2,500 रुपए।
  • विधवाओं, बुजुर्गो और विकलांगों की पेंशन 2,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये की जाएगी।
  • बेटियों की शादी के लिए 1.1 लाख रुपये दिए जाएंगे।
  • सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण।
  • दिल्ली के सभी निवासियों को 25 लाख रुपए तक के मुक्त इलाज की सुविधा फ्री दवाएं और हेल्‍थ चेकअप भी शामिल होगा
  • सभी बेरोजगार युवाओं को पब्लिक या प्राइवेट सेक्टर में एक साल की अप्रेंटिसशिप, इस दौरान उन्हें भी 8,500 रुपये हर महीने मिलेंगे
  • 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देंगे
  • हर महीने मुफ्त राशन किट जिसमें 5 किलो चावल, 2 किलो चीनी, 1 किलो कुकिंग ऑयल, 6 किलो दाल, 250 ग्राम चाय पत्ती
  • सभी पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली।

दिल्‍ली में कांग्रेस ने चला ये दांव

दिल्‍ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में मुकाबले से बाहर रही कांग्रेस इस बार दिल्‍ली में अपना खोया हुआ जनाधार पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कांग्रेस की ये फ्री चुनावी गारंटियों को दिल्‍ली चुनाव में उसका बड़ा हथियार माना जा रहा है। याद रहे पहले कर्नाटक और बाद में तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने ऐसी ही फ्री गारंटियों से वोटर्स का धुंआधार वोट हासिल किया था और अकेले दम पर सत्‍ता हासिल कर चुकी है। अब दिल्‍ली में कांग्रेस ये ही फ्री गार‍ंटियों का प्रयोग कर दांव चला है।

कांग्रेस को क्‍यों हैं कॉन्फिडेंट?

दिल्‍ली में भले ही आम आदमी पार्टी ने ही फ्री स्‍कीमों की शुरूआत की और इस चुनाव में कई नए मुफ्त सुविधाएं देने का वादा किया है लेकिन कांग्रेस इस बार आम आदमी आदमी पार्टी के खिलाफ सत्‍ता विरोधी यानी एंटी इनकंबेसी लहर है, इसलिए कांग्रेस को विश्‍वास है कि कर्नाटक और तेलंगाना की तरह वो अपनी फ्री गारंटियों से वो आप के वोटरों को लुभाने में कामयाब होगी।

किसका खेल बिगाड़ेगी कांग्रेस की गारंटियां?

राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो भले ही इस बार के दिल्‍ली चुनाव में मुख्‍य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच है लेकिन इस बार कांग्रेस अपने मजबूत उममीदवारों और अपनी फ्री गारंटी स्‍कीमों के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। चूंकि भाजपा दिल्‍ली के लोगों की नेचुरल पसंद कभी नहीं रही है तो आप के खिलाफ सत्‍ता विरोधी लहर में उसकी फ्री स्‍कीमों से जनता का वोट उसकी झोली में गिर सकते हैं।

जनता के बदले मूड का क्‍या होगा असर?

दिल्‍ली में 15 साल शासन करने वाले कांग्रेस पार्टी को लगता है कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है और 2013 का इतिहास दोहराया जाएगा। हालांकि 8 फरवरी को चुनाव परिणाम के दिन ये पता चलेगा कि दिल्‍ली की जनता को अपनी फ्री स्‍कीमों से कौन सी पार्टी लुभाने में काययाब हुई लेकिन अगर कांग्रेस की ये फ्री गारंटियां अगर अधिक संख्‍या में दिल्‍ली के वोटर्स को लुभाने में कामयाब होती हैं तो इससे केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है।

कांग्रेस पार्टी ने घोषणापत्र में किए ये 22 वादें

  • कॉन्ट्रैक्ट की नौकरियां ख़त्म कर दी जाएंगी और सभी j0bs को नियमित नौकरियां बना दिया जाएगा।
  • सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा
  • विधवाओं की पेंशन 2,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये की जाएगी।
  • बेटियों की शादी के लिए 1.1 लाख रुपये दिए जाएंगे।
  • पूरी दिल्ली में 100 इंदिरा कैंटीन स्थापित की जाएंगी।
  • इन कैंटीनों में भोजन की एक प्लेट की कीमत 5 रुपये होगी।
  • 7.5 लाख स्ट्रीट वेंडरों को अच्छे अवसर दिये जायेंगे।
  • दिल्ली में जातीय जनगणना कराई जाएगी।
  • पूर्वांचल के लिए नया मंत्रालय।
  • प्रत्येक वार्ड में 24 घंटे डिस्पेंसरी।
  • 10 मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल और 25 लाख रुपये तक मुफ्त स्वास्थ्य कवरेज।
  • छात्रों के लिए 700 सार्वजनिक पुस्तकालय स्थापित करें।
  • सीवेज बुनियादी ढांचे को नवीनीकृत करें।
  • उपचारित जल ही यमुना नदी में छोड़ा जाएगा।
  • स्थानीय स्तर पर एनजीओ चलाने के लिए भागीदारी योजना फिर से शुरू की जाएगी।
  • पुनर्वास कॉलोनियों और अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक दिया जाएगा।
  • 24 घंटे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
  • वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और विकलांग व्यक्तियों को 5,000 रुपये प्रति माह पेंशन।
  • 15,000 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को बहाल करने का वादा।
  • युवाओं को करियर काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
  • छठ पर्व को महाकुंभ की तरह मनाएंगे।
  • 'जैन कल्याण बोर्ड' बनाने का काम करेंगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+