Interview: AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता Sanjeev Jha भाजपा पर बरसे, कांग्रेस को क्लीन चिट
AAP MLA Sanjeev Jha Interview: एक तरफ दिल्ली की राजनीति में हंगामा मचा हुआ है। सीएम पद से अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ आतिशी दिल्ली (Delhi new cm Atishi) की नई सीएम होंगी। इस बीच कई नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के बुराड़ी से आम आदमी पार्टी के विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव झा (Sanjeev jha) से खास मुलाकात हुई। जिन्होंने आम आदमी पार्टी के गठन से लेकर उसके उद्देश्य के बारे में बेबाकी से बात की।
वनइंडिया के साथ खास बातचीत में उन्होंने मौजूदा राजनीतिक हालातों से लेकर आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बिहार के एक छोटे से गांव से लेकर दिल्ली तक अपने राजनीतिक सफर के अनछुए पहलुओं पर भी बात की।

संजीव झा ने बताया कि कैसे वो अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन से जुड़े और फिर धीरे-धीरे राजनीति में आ गए। उन्होंने बताया कि 2013 में चुनाव लड़ने का मौका मिला और हमारी पार्टी ने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई राजनीति में आकर शुरू की।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल हमेशा कहते हैं हम वैकल्पिक राजनीति के लिए आए हैं। हम अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स के लिए आए हैं और इस बात की क्रेडिट तो आपको देनी पड़ेगी कि पहली बार देश में शिक्षा मुद्दा बना स्वास्थ्य मुद्दा बना।
वनइंडिया से संजीव झा ने AAP सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य में हुए ठोस सुधारों पर बात की। उन्होंने सरकारी स्कूलों की सफलता की कहानियां, खासकर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में AAP सरकार की अपने उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्धता को सामने रखा।
संजीव झा ने मेडिकल और इंजीनियरिंग से लेकर रक्षा और मानविकी तक विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने वाले विशेष स्कूलों की स्थापना पर जोर दिया। संजीव झा ने AAP के आम आदमी से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर विश्नास जताया।
कांग्रेस बीजेपी को लेकर क्या कहा?
बीजेपी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक मॉडल है कि एक ईडी का नोटिस आ जाए, अगले दिन वो झोला समेट के भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाता है। आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसको पहले धमकी दी कि नोटिस भेजेंगे। फिर नोटिस भेजी फिर दीवार कुरेद कुरेद के गांव के खेत कुरेद कुरेद जांच पड़ताल करने की, लेकिन कुछ नहीं मिला।
शिक्षा और स्वास्थ्य बना देश का मुद्दा
वनइंडिया से बात करते हुए संजीव झा ने कहा कि पार्टी के गठन के बाद पहली बार देश में शिक्षा और स्वास्थ्य मुद्दा बना जो आज तक चल रहा है। उन्होंने कहा कि पहली कोई ऐसी सरकार थी, जो अपने बजट की एक चौथाई शिक्षा पर खर्च किया। अपनी बजट का हिस्सा स्वास्थ्य में खर्च किया और उससे आमूल चूल परिवर्तन भी हुआ और ऐसा नहीं था कोई एक बार किया लगातार हम अपने बजट का एक चौथाई शिक्षा पर खर्चा कर रहे हैं।
एक डिफेंस के स्पेशलाइज स्कूल हमने बनाया- झा
उन्होंने कहा कि स्कूल्स हैं जो इंजीनियरिंग करना चाहते हैं उनके अलग स्कूल्स है, जो डिफेंस में जाना चाहते हैं अलग स्कूल है। जिनको हिस्ट्री में इंटरेस्ट है जियोग्राफी में इंटरेस्ट उनके लिए अलग स्कूल है। एक डिफेंस के स्पेशलाइज स्कूल हमने बनाया, पहला बैच था और पहले बैच में 30 बच्चों ने रिटन एग्जाम पास किया और आठ बच्चे फाइनल एग्जाम पास करके लेफ्टिनेंट बन गए। उन्होंने आगे कहा कि लगभग 1700 बच्चे सरकारी स्कूल की इंजीनियरिंग और मेडिकल की एग्जाम पास किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications