Delhi Election 2025: दिल्ली में BJP का CM चेहरा कौन होगा? प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अब दिया जवाब
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टियां जुट गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने जहां सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस ने भी 21 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है हालांकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अब तक एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
दिल्ली के इस चुनाव में भाजपा का सीएम चेहरा कौन है? इसको लेकर भी कई चर्चाएं चल रही हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली चुनाव को लेकर रविवार रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें उन्होंने सीएम चेहरे को लेकर बात की है। एक भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं करने को लेकर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''हमारा चेहरा तो एक ही है। हम अपने 70 के 70 चेहरे घोषित कर चुके हैं और वो हैं कमल का फूल।''

BJP दिल्ली का CM चेहरा कौन होगा?
पार्टी के सीएम चेहरे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा,
"हमारा सीएम चेहरा सिर्फ एक है और हमने सभी 70 सीटों पर इसका ऐलान कर दिया है। यह कमल का फूल है...रोहिंग्या और बांग्लादेशी दिल्ली के लोगों के अधिकार छीन रहे हैं। इन अवैध प्रवासियों को दिल्ली से बाहर निकालने की जरूरत है...आप दिल्ली में विदेशियों को बसा रही है और उन्हें इस बारे में जवाब देना होगा...हमने बांग्लादेशियों या रोहिंग्याओं को कोई घर नहीं दिया है। आप वोट बैंक की खातिर उन्हें बसा रही है।"
'केजरीवाल दिल्ली की जनता का हक छीन रहे हैं'
भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल दिल्ली में रोहिंग्या और बांग्लादेशी को बसाकर दिल्ली के लोगों का अधिकार छीन रहे हैं। हमें अवैध प्रवासियों को दिल्ली से निकालने की जरूरत है। दिल्ली देशवासियों की है, लेकिन यहां बाहरी को बसाने का काम आम आदमी पार्टी वोटों के लिए कर रही है। इसका जवाब जनता उन्हें इस चुनाव में जरूर देगी।''
मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर किया पलटवार
रविवार 15 दिसंबर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा। सीएम आतिशी ने लिखा, ''मैंने गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली में अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर पत्र लिखा था। खासकर दिल्ली में रोहिंग्याओं को बसाने को लेकर...लेकिन मुझे तो कोई उसपर बड़ी कार्रवाई होते नहीं दिखी है।''
आतिशी का दावा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने दिल्ली में रोहिंग्याओं और अवैध प्रवासियों को बक्करवाला इलाके में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में बसाया है। हालांकि केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सीएम आतिशी के इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर कहा, ''अवैध रोहिंग्या बस्ती में फ्री बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं के साथ घुसपैठियों को 10,000 रुपये देने वाले केजरीवाल एक बार फिर से दिल्ली की जनता को गुमराह करने में लग गई है।''
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications