Delhi Assembly Election: BJP की कैंडिडेट लिस्ट से पहले क्यों चर्चा में हैं प्रमोद गुप्ता?
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दो महीने से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार के साथ-साथ उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। इस बीच अब खबरें है कि बीजेपी भी दिसंबर की शुरुआत में अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। ऐसे में बीजेपी के अंदर टिकट की दावेदारी को लेकर कड़ा संघर्ष शुरू हो गया है। इस बीच बीजेपी नेता प्रमोद गुप्ता की जमकर चर्चाएं हो रही हैं।
दिल्ली में नए साल में सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। हालांकि चुनाव की तारीखों का ऐलान होना बाकी है, लेकिन इससे पहले तैयारियां जोरोशोरो से शुरू हो गई है। इस बीच टिकट की दावेदारी को लेकर शाहदरा उत्तरी जोन के चेयरमैन प्रमोद गुप्ता के नाम की जमकर चर्चाएं हो रही हैं।

घोंडा विधानसभा में चर्चाओं में नाम
अगले साल फरवरी तक चुनाव होने की उम्मीद है। चुनाव में पानी और बिजली की समस्या स्थानीय लोगों के लिए अहम मुद्दा है। ऐसे में शाहदरा नॉर्थ के जोन चेयरमैन के तौर पर काम करने वाले प्रमोद गुप्ता उत्तर पूर्वी दिल्ली के घोंडा विधानसभा में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।
कई योजनाओं में सफल काम
2017 में शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के चेयरमैन का पदभार संभालने के बाद से प्रमोद गुप्ता ने विकास को तवज्जो दी है।यमुना विहार वार्ड 232 के पार्षद के रूप में उन्होंने कई परियोजनाएं शुरू की हैं, जिनका क्षेत्र पर काफी असर पड़ा है। उनके प्रयासों में 'स्वच्छ वार्ड, स्वस्थ वार्ड' के तहत स्वच्छता अभियान शुरू करना और सड़क निर्माण और जल निकासी सुधार जैसे प्रमुख मुद्दों ने उनको जनता के बीच लोकप्रिय कर दिया।
प्रमोद गुप्ता ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई प्रतिबद्धताएं की हैं। उनका लक्ष्य हर गली और इलाके में पक्की सड़कें उपलब्ध कराना है। इसके अलावा वह युवाओं और बच्चों के लिए पार्क और खेल के मैदान विकसित करके खेल और मनोरंजन सुविधाओं को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। नए बोरवेल और पानी के टैंकरों के वादों के साथ पानी की कमी को दूर करना भी उनके एजेंडे में है।
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना प्रमोद गुप्ता की दूसरी प्राथमिकता है। प्रमोद गुप्ता का मानना है कि विकास के लिए जनता का समर्थन बहुत जरूरी है। उनका कहना है कि जनता ही असली ताकत है। उनके सहयोग और समर्थन के बिना कुछ भी संभव नहीं है।" ऐसे में आने वाले चुनाव में घोंडा से प्रमोद गुप्ता बड़े दावेदार माने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications