Delhi Assembly को बम से उड़ाने की धमकी, स्पीकर Vijender Gupta को मिला ईमेल, मचा हड़कंप

Delhi Assembly Bomb Threats: दिल्ली विधानसभा को मंगलवार (8 सितंबर) सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को ईमेल के जरिए यह धमकी भेजी गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और विधानसभा परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। जांच के बाद पुलिस ने धमकी को फर्जी बताया। तलाशी के दौरान परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 8:39 बजे धमकी भरा ईमेल मिला। सूत्रों के अनुसार, यह ईमेल विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को प्राप्त हुआ था। ईमेल में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया।

Delhi Assembly Bomb Threats

पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा टीमों ने विधानसभा परिसर की गहन जांच की। काफी देर तक चले तलाशी अभियान के बावजूद कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों ने इसे होक्स यानी फर्जी धमकी करार दिया।

आपको बता दें कि पहले भी मेल के जरिए बम की धमकी के मामले सामने आ चुके हैं। 24 मार्च 2026 को भी दिल्ली विधानसभा को बजट पेश होने से कुछ घंटे पहले बम की धमकी मिली। विधानसभा के आधिकारिक ईमेल पर सुबह 7:28 बजे और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के ईमेल पर 7:49 बजे धमकी भेजी गई। सुरक्षा टीमों ने विधानसभा परिसर की जांच की, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इससे पहले, 13 अप्रैल 2026 को भी विधानसभा को दो और धमकी भरे ईमेल मिले। इन ईमेल में विधानसभा को उड़ाने की धमकी दी गई थी। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर धमकी भेजने वालों का पता लगाने और विधानसभा की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की थी।

बार-बार फर्जी धमकियों से सुरक्षा एजेंसियों की चुनौती बढ़ी

दिल्ली विधानसभा को बार-बार मिल रही ऐसी धमकियों के कारण हर बार सुरक्षा एजेंसियों को व्यापक तलाशी और एंटी-सैबोटाज जांच करनी पड़ती है। हालांकि, अब तक सामने आई इन घटनाओं में कोई वास्तविक विस्फोटक नहीं मिला है, लेकिन प्रत्येक धमकी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जांच की जाती है। 8 सितंबर की ताजा घटना में भी विधानसभा परिसर की गहन तलाशी के बाद किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस अब धमकी भेजने वाले ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+