Delhi AQI Today: दिल्ली में छाया स्मॉग की मोटी परत, AQI 350 के पार, बढ़ते वायु प्रदुषण ने बिगड़ा हाल
Delhi AQI Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शनिवार, 29 नवंबर की सुबह एक बार फिर जहरीली हवा की चादर में लिपटी नजर आई। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 350 के पार पहुंच गया, जो "बहुत खराब" श्रेणी (Very Poor Category) में आता है।
दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण और साथ ही ठंड की लहर ने लोगों की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ा दी हैं। आइए जानते हैं कैसे है आपके एरिया का AQI...

कई इलाकों में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण
शनिवार को सुबह से ही दिल्ली घने स्मॉग में ढकी नजर आई। कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर के करीब रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार:
- धौला कुआं: AQI 372
- आनंद विहार: AQI 358
- गाजीपुर: AQI 358
- ITO: AQI 345
सभी जगहें 'Very Poor' श्रेणी में दर्ज की गईं, जिससे साफ दिख रहा है कि हवा की गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है। स्मॉग की वजह से दृश्यता भी कम हुई और सड़क यातायात पर इसका असर देखने को मिला।
उत्तर भारत में पारा 8-12 डिग्री तक गिरा
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान लगातार गिर रहा है। न्यूनतम तापमान कई जगहों पर 8 से 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंड और प्रदूषण-दोनों ने मिलकर लोगों की परेशानी दोगुनी कर दी है।
सुबह के घंटे ही नहीं, शाम के समय भी स्मॉग की धुंध लौट आई, जिससे दृश्यता और भी खराब हो गई। यह स्थिति खासकर दफ्तर से लौट रहे लोगों के लिए चुनौतीभरी रही।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी
डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इतनी प्रदूषित हवा में सांस लेना बेहद खतरनाक हो सकता है। इससे खासकर बच्चे, बुजुर्ग, दमा या सांस की बीमारी से पीड़ित लोग और हृदय रोगी को गंभीर खतरा है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें, सुबह-शाम की वॉक या व्यायाम न करें और मास्क का प्रयोग जरूर करें।
घर से बाहर निकलने से पहले क्या करें?
- AQI की जानकारी नियमित रूप से चेक करें
- N95 या N99 मास्क पहनें
- एयर प्यूरिफायर का उपयोग करें
- भरपूर पानी पिएं
- जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें
दिल्ली में प्रदूषण और ठंड की दोहरी मार से फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की दिशा और मौसम में बदलाव आने तक सुधार की संभावना कम है।












Click it and Unblock the Notifications