कोहरे संग हुई दिल्ली की सुबह, AQI आज भी 346, 20 दिसंबर तक पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

नई दिल्ली, 15 दिसंबर। बुधवार को भी दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली बनी हुई । आज यहां औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 346 है जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बढ़ती सर्दी और ना चलने वाली हवाओं के कारण एक बार फिर से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी खराब हो गया है।

Recommended Video

    Delhi Air Pollution: Delhi की हवा फिर हुई दमघोंटू, Red Zone में Pollution level | वनइंडिया हिंदी
    आज भी दिल्ली की सुबह ठिठुरन और कोहरे के साथ

    आज भी दिल्ली की सुबह ठिठुरन और कोहरे के साथ

    जहां एक तरफ प्रदूषण की मार से लोग दुखी हैं वहीं दूसरी ओर अब सर्दी ने दिल्ली में अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आज भी दिल्ली की सुबह ठिठुरन और कोहरे के साथ हुई है। राजधानी में इस वक्त न्यूनतम तापमान 12 डिग्री बना हुआ है तो वहीं सुबह 8 बजे तक कोहरा दिल्ली में छाया हुआ है।

     20 दिसंबर को होगी सबसे ज्यादा सर्दी

    20 दिसंबर को होगी सबसे ज्यादा सर्दी

    मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली पर पड़ रहा है और इसी वजह से तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है आने वाले दिनों में भी मौसम का यही हाल रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के मुताबिक 20 दिसंबर को दिल्ली को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन होने वाला है।

    न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस गिर जाएगा

    मौसम विभाग ने कहा है कि इस दिन न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा आईएमडी के मुताबिक गुरुवार तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, शनिवार और रविवार को 6 डिग्री और 20 दिसंबर को 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 378 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग-399 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर, दिल्ली- 349 AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 346 AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार दिल्ली 387 AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 372 AQI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 293 AQI⁠ बहुत खराब
     प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड निम्मलिखित रहा

    प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड निम्मलिखित रहा

    • गुरुग्राम में AQI 363
    • फरीदाबाद में AQI 353
    • गाजियाबाद में AQI 339
    • ग्रेटर नोएडा में AQI 345
    • मुरादाबाद में AQI 337
    • आगरा में AQI 326
    • जयपुर में AQI 185
    • लखनऊ में AQI 289
    • अंबाला में AQI 296

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+