दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार का फैसला, सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद
नई दिल्ली, 02 दिसंबर: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। स्थिति यह की गुरुवार के दिन सूरज के दर्शन होना भी मुश्किल हो गए। दिल्ली के सड़कों पर जहां देखों वहां बस धुआं ही नजर आ रहा है। ऐसे हालातों में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सभी तरह की स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में मौजूदा वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली के सभी स्कूल कल (शुक्रवार) से अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सरकार ने निर्णय लिया है कि दिल्ली में कल से सभी स्कूल बंद कर दिए जाएंगे। प्रदूषण बढ़ रहा है जिस कारण से ये फैसला लिया गया है। अगले आदेश तक राजधानी के सभी स्कूल बंद रखे जाएंगे। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद करीब पिछले एक महीने से पॉल्यूशन के लेवल में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
गुरुवार को भी दिल्ली एनसीआर में कई जगह काफी बड़े लेवल पर प्रदूषण दर्ज किया गया है। हालात है यह है कि कुछ इलाकों में तो एयर क्वालिटी इंडेक्स 600 को पार कर गया है।
वहीं इससे पहले दिल्ली सरकार ने दिल्ली में डीजल ट्रकों की एंट्री और निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी थी। सरकार ने बताया था कि दिल्ली में फिलहाल किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं होगा, वहीं मजदूरों के खातों में आर्थिक मदद के लिए 5 हजार रुपए डाल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications