Delhi Airport Blackout: दिल्ली एयरपोर्ट पर अचानक बत्ती गुल, यात्री परेशान, आधे घंटे बोर्डिंग सर्विसेस ठप!
Delhi Airport Blackout: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर सोमवार (17 जून) को अचानक बिजली गुल हो गई। जिसके कारण, परिचालन में व्यवधान उत्पन्न हो गया। करीब आधे घंटे चेक इन और बोर्डिंग सर्विसेस ठप रही। इस दौरान काउंटर पर यात्रियों को सर्विस नहीं मिल पाई।
यात्रियों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे का टी-3 टर्मिनल बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ठप हो गया। चेक-इन काउंटर काम नहीं कर रहे थे। एक यूजर ने एक्स(ट्विटर) पर लिखा कि दिल्ली एयरपोर्ट का टी3 टर्मिनल बिजली गुल होने के कारण पूरी तरह ठप हो गया है। कोई काउंटर नहीं, कोई डिजी यात्रा नहीं, कुछ भी काम नहीं कर रहा। यह चौंकाने वाला है।

दिल्ली हवाई अड्डे ने जवाब में कहा कि उन्होंने फीडबैक नोट कर लिया गया है। इसे संबंधित टीम के साथ साझा कर दिया है। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि यह व्यवधान दो से तीन मिनट तक रहा, जिसके बाद बिजली को बैकअप में ट्रांसफर किया गया और बोर्डिंग गेट पर सामान चढ़ाने, डिजीयात्रा और एयर कंडीशनर जैसी सभी प्रक्रियाएं दोबारा शुरू की गईं।
अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। हालांकि, एसी लोड अधिक होने के कारण इसे पूरी क्षमता पर आने में कुछ मिनट लग गए। डिजी यात्रा जैसी प्रणालियां फिर से जल्द ही चालू हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications