Delhi: बेहद चिंताजनक दिल्ली की वायु गुणवत्ता, केजरीवाल के मंत्री ने की LG संग बैठक

दिवाली के पहले ही दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद चिंताजनक स्थिति तक पहुंच चुकी है। ऐसे में वायु प्रदूषण पर चर्चा के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बैठक की। बैठक के बाद राय ने बताया कि हमने यह सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत बातचीत की कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों को सख्ती से लागू किया जाए।

आगे कहा क हमने उन अधिकारियों के बारे में भी चर्चा की जो पिछली बैठकों में नहीं आए थे और अनुरोध किया कि वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल होकर सहयोग करें और सक्रिय रूप से काम करें।

Delhi air quality

वहीं, बैठक से पहले माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर उपराज्यपाल ने कहा कि शहर में वायु प्रदूषण से उत्पन्न स्थिति बेहद चिंताजनक है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे जितना संभव हो सके, घर के अंदर रहें और खुद को विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को खतरनाक परिवेशीय परिस्थितियों में न रखें, जहां कथित तौर पर कुछ स्थानों पर AQI 800 को पार कर गया है। उपराज्यपाल ने यह भी कहा कि उन्होंने योगमाया मंदिर और ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया के उर्स में अपने सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और आयोजकों से बड़ी सभाओं को हतोत्साहित करने का अनुरोध किया है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार की सुबह गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। यह एक ऐसा फेज है, जब प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों, वाणिज्यिक चार पहिया वाहनों और सभी प्रकार के निर्माण पर प्रतिबंध सहित सभी आपातकालीन उपायों को लागू किया जाना अनिवार्य है।

शहर का AQI गुरुवार सुबह 10 बजे 351 से बढ़कर शुक्रवार सुबह 9 बजे 471 हो गया, जो अत्यधिक प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में तेज वृद्धि के कारण प्रदूषण के स्तर में अचानक वृद्धि को दर्शाता है।

शहर का औसत AQI, गुरुवार को 392, बुधवार को 364, मंगलवार को 359, सोमवार को 347, रविवार को 325, शनिवार को 304 और शुक्रवार को 261 रिकॉर्ड किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+