दिल्ली की वायु की गुणवत्ता 'बहुत खराब' कैटेगरी में पहुंची, AQI 302 हुआ दर्ज
दिल्ली की वायु की गुणवत्ता 'बहुत खराब' कैटेगरी में पहुंची, AQI 302 हुआ दर्ज
नई दिल्ली, 01 नवंबर: दिल्ली में सर्दी के साथ-साथ वायु प्रदूषण का भी असर बढ़ गया है। दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता सोमवार को 'बहुत खराब' कैटेगरी में पहुंच गई है। केंद्र द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली ने सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 302 दर्ज किया है। 301 से 400 के बीच का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में आता है। हालांकि इसके साथ ही एजेंसी ने भविष्यवाणी की है कि हवा की गुणवत्ता में ऊपरी छोर तक सुधार होने की उम्मीद है। क्योंकि हवा की दिशा में पश्चिमी/दक्षिण-पश्चिम की ओर से पराली जलाने की कम उम्मीद है। इसमें कहा गया है अक्टूबर में अलग-अलग जगहों पर हुई बारिश की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार भी होगा।

Recommended Video
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को भविष्यवाणी की थी कि दिल्ली में अक्टूबर में रिकॉर्ड बारिश के कारण दिल्ली में पहली बार पिछले 4 साल में सबसे अच्छी हवा की गुणवत्ता रही थी।
सफर के अनुसार, दिल्ली की वायु की गुणवत्ता खराब होने में पराली जलाने का का हिस्सा लगभग 8 प्रतिशत है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को भविष्यवाणी की कि राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता 1-2 नवंबर को बहुत खराब श्रेणी के निचले छोर पर रहने की संभावना है।
आईएमडी ने कहा, "हवा की गुणवत्ता 4 नवंबर तक बहुत खराब श्रेणी के निचले सिरे पर रहने की संभावना है और फिर 5-6 नवंबर को काफी खराब हो सकती है। जिसमें पराली अहम भूमिका निभाएगा।''
कैसे समझें हवा की गुणवत्ता
- वायु गुणवत्ता सूचकांक- 0 से 50 के बीच-अच्छा
-वायु गुणवत्ता सूचकांक-51 से 100 के बीच-संतोषजनक
-वायु गुणवत्ता सूचकांक-101 से 200 के बीच-मध्यम
-वायु गुणवत्ता सूचकांक-201 और 300 के बीच-खराब
-वायु गुणवत्ता सूचकांक-301 से 400 के बीच-बहुत खराब
-वायु गुणवत्ता सूचकांक-401 से 500 के बीच-गंभीर












Click it and Unblock the Notifications