Delhi Air Pollution: दिल्ली- NCR में फिर घुला जहर, सांसों पर ग्रहण, AQI 400 के पार, GRAP IV की पाबंदियां लागू

सर्दियां बढ़ते ही दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है। सोमवार रात एक्यूआई स्तर 400 के स्तर को पार कर गया। ऐसे में GRAP पर CAQM उप-समिति ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई, जिसमें GRAP-IV के तहत पाबंदियां लागू करने का निर्णय लिया गया।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन समिति ने एक अहम बैठक के बाद एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया, "दिल्ली का औसत AQI आज रात 9 बजे बढ़कर 399 हो गया और 10 बजे 400 के आंकड़े को पार कर गया। अत्यधिक प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों और बिल्कुल शांत हवा की स्थिति के कारण दिल्ली के AQI में भारी वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, GRAP पर CAQM उप-समिति ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में उप-समिति ने तत्काल प्रभाव से पूरे NCR में GRAP अनुसूची के चरण-IV ('गंभीर+' वायु गुणवत्ता) को लागू करने का निर्णय लिया।"

delhi

दिल्ली में एक्यूआई 400 के पार

सोमवार की रात दस बजे रिकॉर्ड किए गए एक्यूआई डेटा की बात करें तो अशोक विहार में एक्यूआई 444, आनंद विहार में 462, बवाना में 434 और आईटीओ में 425 दर्ज किया गया। इसके अलावा एनसीआर के इलाकों में भी एक्यूआई 400 का आंकड़ा पार कर गया।

नवंबर महीने से लेकर दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक लगातार एक्यूआई स्तर चिंताजनक स्थिति में पहुंच रहा है।

दिल्ली का एक्यूआई आंकड़ों में

तारीख एक्यूआई लेवल
15 दिसंबर 2024 294
14 दिसंबर 2024 193
13 दिसंबर 2024 262
12 दिसंबर 2024 288
11 दिसंबर 2024 199
10 दिसंबर 2024 234
09 दिसंबर 2024 186
08 दिसंबर 2024 302
07 दिसंबर 2024 233
06 दिसंबर 2024 197
05 दिसंबर 2024 165
04 दिसंबर 2024 178
03 दिसंबर 2024 268
02 दिसंबर 2024 280
01 दिसंबर 2024 285
30 नवंबर 2024 346
29 नवंबर 2024 331
28 नवंबर 2024 325
27 नवंबर 2024 303
26 नवंबर 2024 343
25 नवंबर 2024 349
24 नवंबर 2024 318
23 नवंबर 2024 412
22 नवंबर 2024 393
21 नवंबर 2024 371
20 नवंबर 2024 419
19 नवंबर 2024 460
18 नवंबर 2024 494
17 नवंबर 2024 441
16 नवंबर 2024 417
15 नवंबर 2024 396
14 नवंबर 2024 424
13 नवंबर 2024 418
12 नवंबर 2024 334
11 नवंबर 2024 352
10 नवंबर 2024 334
09 नवंबर 2024 352
08 नवंबर 2024 380
07 नवंबर 2024 377
06 नवंबर 2024 352
05 नवंबर 2024 373
04 नवंबर 2024 381
03 नवंबर 2024 382
02 नवंबर 2024 316
01 नवंबर 2024 339

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+