Delhi: सीएम केजरीवाल को ED के समन पर AAP का BJP पर निशाना, आतिशी ने कहा- इसके पीछे है 'बैकअप प्लान'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरावाल को प्रवर्तन निदेशालय ने 2 नए समन भेजे हैं। जिसके बाद एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसी और बीजेपी को आम आदमी पार्टी ने निशाने पर लिया है। मंत्री आतिशी ने कहा है कि जिस पर आम आदमी पार्टी नेताओं को लगातार टारगेट किया जा रहा है इसको पीछे कोई और प्लान है।
ईडी ने एक बार फिर सीएम केजरीवाल को पूछताछ लिए बुलाया है। मामले में सीएम को दो समन भेजे गए हैं। जिसको लेकर केजरीवाल की कैबिनेट सहयोगी आतिशी ने भाजपा को निशाने पर लिया है। एक बयान में उन्होंने कहा, "कोई नहीं जानता कि यह डीजेबी (दिल्ली जल बोर्ड) मामला किस बारे में है। यह किसी भी तरह केजरीवाल को गिरफ्तार करने और उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने से रोकने की एक बैकअप प्लान लगता है।"

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली जल बोर्ड मामले में सोमवार को और शराब नीति मामले में गुरुवार को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले शराब नीति मामले में सीएम केजरीवाल को भेजे गए ईडी के आठ समन को अवैध बताया और मामले के महत्व नहीं दिया। हालांकि उन्होंने कहा कार्रवाई निष्पक्ष हो तो वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे। इससे पहले शनिवार को दिल्ली की एक अदालत ने अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर पूछताछ के लिए पेश न होने के मामले में जमानत दी थी।
ईडी के ताजे समन को लेकर आप नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली के सीएम को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के कुछ घंटों बाद समन मिला है। ये कार्रवाई सिर्फ भाजपा पर अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करने के लिए की गई है।












Click it and Unblock the Notifications