Delhi AAP Manifesto: महिला को 2100, पुजारियों को 18000, दिल्ली चुनाव के लिए 'केजरीवाल की 15 गारंटी',पूरी लिस्ट
Delhi AAP Manifesto 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार (27 जनवरी) को अपना घोषणापत्र जारी किया। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये हमारा चुनावी घोषणापत्र नहीं बल्कि हम इसको 'केजरीवाल की गारंटी' कहते हैं। केजरीवाल ने कहा,''दिल्ली की जनता से हमारा रिश्ता वादों का नहीं बल्कि गारंटी का है। आज हम ''केजरीवाल की 15 गारंटी'' जारी कर रहे हैं। जो कहा है, वो करके दिखाएंगे।''
आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणापत्र जारी किया, जिसमें महिलाओं, छात्रों और पुजारियों को वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया है। उन्होंने किराएदारों को मुफ्त बिजली और रिक्शा चालकों को उनकी बेटियों की शादी के लिए पैसे देने का भी वादा किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा ,दिल्ली में 24 घंटे मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त शिक्षा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा, अस्पतालों-मोहल्ला क्लिनिक में मुफ्त इलाज जारी रहेगा।

AAP 15 'Kejriwal Guarantees': दिल्ली वासियों से केजरीवाल ने क्या किए 15 वादें?
🔴 1. अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''आज हम 15 'केजरीवाल की गारंटी' की घोषणा कर रहे हैं, जो अगले 5 सालों में पूरी होंगी। पहली गारंटी रोजगार की है।''
🔴 2. अरविंद केजरीवाल ने कहा ,दूसरी गारंटी - हर महिला को 2100 रुपए प्रतिमाह की महिला सम्मान योजना।
🔴3. अरविंद केजरीवाल ने कहा ,तीसरी-इलाज के लिए संजीवनी योजना।
🔴 4. अरविंद केजरीवाल ने कहा , चौथी गारंटी के तहत हम पानी के बिल सही करवाएंगे।
🔴 5. अरविंद केजरीवाल ने कहा , मैं मानता हूं कि हम यमुना को साफ नहीं कर पाए...अगले पांच सालों में हम यमुना नदी की सफाई, घरों में 24 घंटे पानी और दिल्ली की सड़कों को यूरोपीय स्तर का बनाएंगे।
🔴 6. छठी गारंटी अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत है, जिसके तहत किसी भी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ने के इच्छुक दलित छात्रों की शिक्षा, यात्रा और रहने का खर्च वहन किया जाएगा।
🔴 7. सातवीं गारंटी - दिल्ली में स्कूल/कॉलेज के छात्रों के लिए बस में मुफ्त यात्रा और दिल्ली मेट्रो में 50% छूट।
🔴 8. अरविंद केजरीवाल ने कहा , हम मंदिर और गुरुद्वारा पुजारियों को 18,000 रुपए प्रतिमाह मानदेय देंगे।
🔴 9. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजीवनी योजना के तहत बुजुर्गों के इलाज का खर्च दिल्ली सरकार देगी।
🔴 10. अरविंद केजरीवाल ने कहा जिनके भी पानी के बिल गलत आए हैं, हमें सत्ता में आने के बाद उन्हें पानी का बिजली बिल भरने की जरूरत नहीं है। सारे बिल माफ कर दिए जाएंगे।
🔴 11. अरविंद केजरीवाल ने कहा अब जहां सीवर लॉक हैं, उन्हें सत्ता में आते ही हम 15 दिन के अंदर ही ठीक कर दिया जाएगा। सालभर के अंदर सीवर की लाइनें चेंज कर देंगे।
🔴 12. अरविंद केजरीवाल ने कहा छात्रों को डॉक्टर अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना के तहत हम स्कॉलरशिप की गारंटी दी है। इसके तहत छात्रों का विदेश में पढ़ाई का खर्चा कम हो जाएगा।
🔴 13. अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली में राशनकार्ड सेंटर खोले जाएंगे। जहां गरीब जाकर राशनकार्ड बनवा सकते हैं।
🔴 14. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा वालों की बेटियों की शादी पर हम एक लाख रुपये देंगे।
🔴 15. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के परिवार को 10 लाख का लाइफ इंश्योरेंस और 5 लाख का हेल्थ इश्योरेंस भी दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications