दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज का दावा, 90 % लोगों की राय केजरीवाल ही चलाएं सरकार

New Delhi: ईडी अगर शराब नीति से जुड़े मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लेती है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर जेल से ही दिल्ली की सरकार चलानी चाहिए? आम आदमी पार्टी पूरी दिल्ली में इस सवाल पर दिल्ली की जनता की राय लेने के लिए रायशुमारी कर रही है। आप ने बकायदा लिए 'मैं भी केजरीवाल' नाम से अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के सभी मंत्री और विधायक घर-घर जाकर जनता से बात करके उनकी राय ले रहे हैं।

delhi news

इधर आम आदमी पार्टी का दावा है कि उनके इस अभियान को जनता का भारी जन समर्थन मिल रहा है और जनता के लोग खुलकर कह रहे हैं कि भाजपा जान बूझकर आम आदमी पार्टी के नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर दिल्ली में लगातार हो रही अपनी पराजय का बदला ले रही है।

सोमवार को 'मैं भी केजरीवाल' अभियान के माध्यम से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र के डीडीए फ्लैट्स, कालकाजी क्षेत्र में डोर टु डोर कैंपेनिंग की। आप नेता ने दावा किया कि कैंपेन के दौरान 90 फीसदी से ज्यादा लोग यही कह रहे हैं कि दिल्ली की सरकार अरविंद केजरीवाल को ही चलनी चाहिए।

अभियान के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सौरभ ने कहा कि दिल्ली की जनता ने ही अरविंद केजरीवाल को सरकार चलाने के लिए बहुमत दिया था, इसीलिए अब हम जनता के पास जाकर उनकी राय जान रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता से जो भी प्रतिक्रिया मिल रही है, हमारे कार्यकर्ता उसे एक रजिस्टर में दर्ज करके पूरी दिल्ली से डेटा एकत्रित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें Delhi: मैं भी केजरीवाल हस्ताक्षर अभियान को भारी जन समर्थन, मंत्री आतिशी ने किया जनसंपर्क

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+