दिल्ली: संसद के पास प्रदर्शन कर रहे 5 किसान हिरासत में, घंटों पूछताछ के बाद किए गए रिहा

दिल्ली: संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे 5 किसान हिरासत में, घंटों पूछताछ के बाद किए गए रिहा

नई दिल्ली, 02 जुलाई: नई दिल्ली, 02 जुलाई: दिल्ली में संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने और नारेबाजी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 5 किसानों को हिरासत में लिया। हालांकि घंटो पूछताछ के बाद किसानों को रिहा कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार (02 जुलाई) को जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार (01 जुलाई ) को संसद के पास प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे करीब 5 किसानों को हिरासत में लिया गया था और संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जहां किसानों से घंटों पूछताछ की गई और फिर उन्हें छोड़ दिया गया। दिल्ली में किसान आंदोलन के हाल ही में 100 दिन पूरे हो गए। लेकिन अब ये किसान संसद भवन पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे हैं। किसानों के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट है।

Parliament

टीवी रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे 5 किसान संसद भवन के पास प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों ने हाथ में झंडे लिए थे और वह पार्लियामेंट के गेट के पास पहुंचकर नारेबाजी कर रहे थे। किसानों की नारेबाजी देख नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और पार्लियामेंट थाने ले गई।

दिल्ली पुलिस ने इन किसानों पर 65 डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की और घंटों पूछताछ के बाद ही रिहा किया। किसान के इस प्रदर्सशन के बाद संसद भवन के आसपास नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+