एयर इंडिया की फूड ट्रॉली में मिला दो किलो मोर्फीन ड्रग्स

दिल्ली एयरपोर्ट पर फूड ट्रॉली में मिला दो किलो मोर्फीन ड्रग्स

नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट की फूड ट्रॉली से करीब दो किलो मोर्फीन मिक्सचर नाम का ड्रग्स मिला है। ये ड्रग्स बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर मिला है। मामला तब सामने आया जब एयरपोर्ट पर एक सुपरवाइजर ने देखा कि एयर इंडिया की फ्लाइट 440 की कैटरिंग ट्रॉली में काली टैप से छिपाकर दो पैकेट रखे गए हैं।

airindia

इन पैकेट को देखने के बाद इनकी जांच की गई तो इनमें मोर्फीन होने की बात सामने आई। ये फ्लाइट चेन्नई से दिल्ली आई थी। मामले की सूचना कस्टम विभाग को दी गई। कस्टम विभाग मामले की जांच कर रहा है। एयर इंडिया भी अपने स्तर पर मामले को देख रहा है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को भी पैकेटों के बारे में सूचना दी गई। एनसीबी की टीम ने ही जांत के बाद इस बात की पुष्टि की कि पैकेट में मोर्फीन ड्रग्स है। एनसीबी ने जांच के लिए पैकेट में मिले ड्रग्स के नमूने लैब को भी भेजे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+