दिल्ली: सर्जरी में ऑर्गन निकाले, भरा पॉलिथीन, MCD अस्पताल में 15 वर्षीय लड़की की हुई मौत

दिल्ली एमसीडी के बाड़ा हिंदू राव अस्पताल पर पर आरोप है कि वहां हुई एक 15 वर्षीय लड़की की सर्जरी के दौरान ऑर्गन निकाले गए और पेट में पॉलिथीन भर दी गई। लड़की की मौत हो चुकी है।

Delhi Girl organs stolen

दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली नगर निगम के बाड़ा हिंदू राव अस्पताल ने कथित तौर पर एक 15 वर्षीय लड़की की सर्जरी के दौरान ऑर्गन निकाल दिए और उसके शरीर को पॉलिथीन की थैलियों से भर दिया। जिसके बाद 15 वर्षीय लड़की की मौत हो गई है। लड़की के परिजनों के आरोपों के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को लड़की का पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्टों के बाद ही ये पता चलेगा कि आरोप सही हैं या नहीं। बच्ची को पेट में तकलीफ के बाद 21 जनवरी को अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था।

24 जनवरी को हुई थी सर्जरी

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक 24 जनवरी को डॉक्टरों ने लड़की का ऑपरेशन किया था। लेकिन 26 जनवरी को उसे फिर मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि लड़की के परिवार वाले बिना किसी शिकायत के शव को घर ले गए थे। हालांकि, परिवार ने पुलिस को फोन किया और संदेह जताया कि हो सकता है कि लड़की के ऑर्गन निकाल दए गए हैं और उसके शरीर में पॉलिथीन भर दी गई है।

अंतिम संस्कार करते हुए हुआ शक

डीसीपी सागर सिंह कलसी ने कहा कि परिवार ने मृतका के अंतिम संस्कार की तैयारी करते समय परिवार को संदेह हुआ। डीसीपी कलसी ने आगे कहा, ''शिकायत के बाद, स्थानीय पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया। उस्मानपुर पुलिस अस्पताल के खिलाफ मामला तैयारहै। शव को फिलहाल गुरु तेग बहादुर अस्पताल में रखा गया है।''

MCD अस्पताल में हुई बच्ची की मौत

कथित तौर पर 15 वर्षीय लड़की की 26 जनवरी को एमसीडी द्वारा संचालित हिंदू राव अस्पताल में मौत हो गई थी। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार से लड़की का पोस्टमार्टम कराने के लिए एक मेडिकल बोर्ड बनाने को कहा है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़की ने अपने पेट में कुछ छेदों का हवाला देते हुए अंगों को हटाने का दावा किया और आरोप लगाया कि छिद्रों को पॉलीथिन बैग से भरा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+