दिल्ली में आफत की बारिश, टूटा 20 साल का रिकॉर्ड, बरसात से गिरे 15 घर, एक की मौत

Delhi Heavy Rains: राजधानी दिल्ली में शनिवार (8 जुलाई) को जमकर बारिश हुई, लेकिन यह बारिश दिल्ली वासियों के लिए आफत बनकर उभरी। एक तरफ जहां दिल्ली में जाम की विकट स्थिति पैदा हो गई तो दूसरी तरफ भारी बारिश के बाद 15 घर ढह गए और एक की मौत हो गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी के मुताबिक दिल्ली में भारी बारिश के चलते 15 घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि एक की जान भी चली गई।

Delhi Heavy Rains

करोल बाग में महिला की मौत

जानकारी के मुताबिक करोल बाग में तिब्बिया कॉलेज सोसायटी में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से 58 वर्षीय रंजीत कौर नामक महिला की जान चली गई थी। इस बीच तेज बरसात के चलते कालकाजी इलाके में स्थित देशबंधु कॉलेज की पिछली दीवार गिर गई।

जिसकी चपेट में आकर लगभग 15 लग्जरी कारें और 10 से 12 मोटरसाइकिल और स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गए। इधर, लाजपत नगर में एक स्कूल की दीवार गिर गई। दीवार गिरने की वजह से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

2-3 दिनों तक भारी बारिश की भविष्यवाणी

वहीं दिल्ली के मौसम की बात करें तो आईएमडी ने शनिवार को दिल्ली में 2-3 दिनों तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी दिल्ली प्रमुख चरण सिंह ने बताया कि इस हफ्ते दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश होगी, बारिश की तीव्रता 2-3 दिनों तक अधिक रहेगी और उसके बाद तीव्रता कम हो जाएगी। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

इन राज्यों में बारिश के संकेत

आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया है कि 08 से 10 जुलाई के दौरान उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में भारी से बहुत भारी वर्षा होगी। 08-09 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

टूटा 20 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली में शनिवार को 9 घंटे में 126.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिसके बाद एक दिन में इतनी बारिश के चलते पिछले 20 साल का रिकॉर्ड टूट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+