'दीप सिद्धू सिख नहीं, बीजेपी कार्यकर्ता है', भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत बोले
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा मामले में किसान संगठन और भाजपा के विरोधी खेमे पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू पर आरोप लगा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सवाल उठाया कि, लाल किले में जिसने झंडा फहराया वो कौन आदमी था? हम जानते हैं कि एक कौम को बदनाम करने की साज़िश पिछले 2 महीने से चल रही है। कुछ लोगों को चिंहित किया गया है। उन्हें आज ही यहां से जाना होगा। जो आदमी हिंसा में पाया जाएगा, उसे जगह छोड़नी पड़ेगी और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।'

Recommended Video
भारतीय किसान यूनियन के अगुआ ने दावा कि, दीप सिद्धू सिख नहीं हैं। बल्कि वो बीजेपी कार्यकर्ता है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के अन्य नेता गुरनाम सिंह चंढूनी बोले कि ''किसान संगठनों का लाल किले पर जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था। यो दीप सिद्धू ने किसानों को भड़काया और आउटर रिंग रोड से लाल किला तक ले गए।''
इस बीच दीप सिद्धू अपनी तरफ से लगातार सफाई दे रहे हैं।

उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि लाल किला पर खालसा वाला झंडा तो हमने ही लगाया। मगर, उपद्रव में कोई हाथ नहीं था। दीप सिद्धू ने ऊपर लगे आरोपों को दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ संगठनों के नेताओं ने तय रूट फॉलो नहीं करने की बात पहले ही कही थी, मगर, भारतीय किसान यूनियन दीप सिद्धू को ही जिम्मेदार ठहरा रही है।












Click it and Unblock the Notifications