दिल्ली में चिकनगुनिया से हुई पहली मौत पर सियासत हावी
नई दिल्ली। मच्छर जनित रोग डेंगू ,मलेरिया और चिकनगुनिया का कहर अब दिल्ली पर भी टूट रहा है। दिल्ली में चिकनगुनिया से सोमवार (12 सितंबर) को पहली मौत हुई है। इसे मिलाकर अब तक 10 लोगों की मौत इन रोगों से हो चुकी है।

अस्पताल ने इस बात की जानकारी भी दी कि 65 वर्षीय पुरुष की चिकनगुनिया से सोमवार को मृत्यु हो गई है।
दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल प्रशासन ने इस बात की जानकारी दी कि 2 मरीज अभी आईसीयू में भर्ती हैं जिसमें एक डेंगू से पीड़ित है और दूसरा चिकनगुनिया से।
बताया गया कि इस साल जनवरी से सितंबर तक अस्पताल में 36 डेंगू के मामले सामने आए हैं साथ ही 65 मामले चिकनगुनिया के भी हैं।
चिकनगुनिया से मौत पर हावी सियासत
वहीं चिकनगुनिया से मौत का मामले सामने आने पर राजनीति भी अपने चरम पर हैं। ट्विटर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में एक पत्रकार को दलाल तक कह दिया।
बता दें कि पत्रकार शेखर गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा कि 'पांच साल में मलेरिया से पहली मौत, चिकनगुनिया से भी पहली मौत हुई है। जबकि दिल्ली सरकार पंजाब, गोवा और गुजरात जीत रही है।'
1st malaria deaths in 5 yrs, 1st Chikungunya death now. While Delhi govt safely out conquering Punjab, Goa & Gujarat https://t.co/xJ9hIHp0Hq
— Shekhar Gupta (@ShekharGupta) September 12, 2016
उनके इस ट्वीट को केजरीवाल के कोट रिट्वीट करते हुए लिखा 'राजनीति करनी है, खुल कर सामने आओ। पहले कांग्रेस की दलाली करते थे, अब मोदी की? ऐसे लोगों ने पत्रकारिता को गंदा किया।'
राजनीति करनी है, खुल कर सामने आओ। पहले कांग्रिस की दलाली करते थे, अब मोदी की? ऐसे लोगों ने पत्रकारिता को गंदा किया https://t.co/N5Bj2Xf5hB
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 12, 2016
केजरीवाल यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा कि 'दो शब्द अपने मालिक के बारे में भी बोल दो जो दुनिया जीतने चले हैं?'
दो शब्द अपने मालिक के बारे में भी बोल दो जो दुनिया conquer करने चले हैं? https://t.co/N5Bj2Xf5hB
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 12, 2016












Click it and Unblock the Notifications