DCW Chief स्वाति मालीवाल से छेड़ाछाड़ करने वाला आदतन अपराधी! और महिलाओं को भी बनाया शिकार, देखें Video
DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई बदसुलूकी को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने बताया कि जिस आदमी ने मुझे छेड़ा उसने और महिलाओं को भी शिकार बनाया है।

DCW Chief Swati Maliwal: दिल्ली महिला आयोग (Delhi Woman Commission) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ हुई दिल्ली की सड़क पर आधी रात की घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए हैं। DCW अध्यक्ष के साथ छेड़छाड़ और गाड़ी से घसीटने की घटना के बाद बवाल मचा हुआ है। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब गिरफ्तार आरोपी हरीश चंद्र (47) को लेकर एक और खुलासा हुआ है। हरीश चंद्र आदतन अपराधी है।
एक और पीड़िता आई सामने, जानिए क्या कहा?
इस घटना के बाद एक महिला सामने आई हैं, जिन्होंने कहा है कि लोधी कॉलोनी में आरोपी ने बिल्कुल ऐसी ही हरकत की थी, जैसा की स्वाति मालीवाल के साथ किया था। महिला के बयान का वीडियो और एक पत्र DCW अध्यक्ष ने ने ट्वीट करते हुए साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि "जिस आदमी ने मुझे छेड़ा उसने और महिलाओं को भी शिकार बनाया है। एक लड़की ने 181 हेल्पलाइन पर फोन कर बताया कैसे इस आदमी ने 17 जनवरी को लोधी रोड पर कई बार गाड़ी उसके आगे रोकी और गाड़ी में बैठने को कहा! अच्छा हुआ मैंने उसको पकड़वाया। सबसे अपील है डरे नहीं, आवाज उठाएं।"
छेड़छाड़ के बाद गाड़ी से 15 मीटर तक घसीटा
Recommended Video
आपको बता दें कि स्वाति मालीवाल के साथ नशे में धुत एक कार सवार ने उस वक्त छेड़खानी की, जब DCW अध्यक्ष दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर "रियलिट चैक" के लिए बुधवार की रात सड़कों पर निकलीं थी, इस दौरान उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल के पास एक शख्स ने परेशान किया और फिर गाड़ी से 15 मीटर तक घसीटा।
आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि 47 वर्षीय हरीश चंद्र उस वक्त नशे की हालत में था। पुलिस ने आरोपी की कार भी जब्त कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications