दिल्ली एम्स की वेबसाइट पर साइबर अटैक, सुबह 7 बजे से सर्वर डाउन,सेवाएं प्रभावित
AIIMS Cyber security incident , दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का सर्वर पिछले करीब 12 घंटे से अधिक समय से डाउन है। बताया जा रहा है कि, एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक हुआ है। एम्स दिल्ली का सर्वर बुधवार सुबह सात बजे से बंद है, जिसके चलते बहिरंग रोगी विभाग (ओपीडी) और नमूना संग्रह सेवाएं प्रभावित हुई हैं। एम्स में कार्यरत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की टीम को संदेह है कि यह रैंसमवेयर हमला है। शाम साढ़े सात बजे तक अस्पताल सेवाएं मैनुअल मोड पर चल रही हैं।

एम्स में कार्यरत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की टीम को संदेह है कि यह रैंसमवेयर हमला है। प्रशासन सर्वर को बहाल करने की कोशिश कर रहा है और संभावित साइबर हमले की बातें सामने आने के बाद आईटी विभाग और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के साथ बैठकें कर रहा है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि सर्वर डाउन होने के कारण ओपीडी और नमूना संग्रह सेवाएं प्रभावित हुईं हैं।
एम्स के सर्वर में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पूर्व पीएम और अन्य मंत्रियों एंव कई हस्तियों के हेल्थकेयर रिकॉर्ड से जुड़ा बेहद संवेदनशील डाटा सेव रहता है। इसे लेकर गोपनीय जानकारी लीक होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल में अस्पताल सेवाएं मैनुअल मोड पर चल रही हैं। एम्स की ओर से दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को सर्वर हैक होने का पता लगाने के संबंध में शिकायत दी गई है। नेशनल इनफार्मेटिक्स सेंटर (एनआइसी) द्वारा एम्स का सर्वर संचालित होता है।
जुलाई में आई साइबर सिक्योरिटी कंपनी नॉर्टन की एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में साल 2022 के पहले तीन महीनों में ही 1.8 करोड़ साइबर हमले हुए हैं। चीन, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान और अन्य देश भारत को साइबर हमला करके निशाना बना रहे हैं, इन्हीं हमलों से निपटने के लिए भारत अपनी सुरक्षा को बढ़ाने पर काम कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications