केजरीवाल ने कहा- मैं खुद लाइन में लगूँगा, माँ को लाइन में नहीं लगाऊंगा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की मां हीरा बा के नोट बदलने पर टिप्पणी की है।
नई दिल्ली। नोट एक्सचेंज के लिए पीएम मोदी की मां हीराबेन मंगलवार सुबह गुजरात स्थित गांधीनगर के ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स पहुंची।
एक आम इंसान की तरह वो बैंक के बाहर लाइन में रहीं और फिर बैंक के अंदर जाकर 4500 रुपए चेंत करवाए। हीराबेन के साथ पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी मौजूद थे।

नहीं लगाउंगा लाइन में
इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि 'मोदीजी ने राजनीति के लिए माँ को लाइन में लगा ठीक नहीं किया। कभी लाइन में लगना हो तो मैं ख़ुद लाइन में लगूँगा, माँ को लाइन में नहीं लगाउँगा'।
इससे पहले विधानसभा के विशेष सत्र में केजरीवाल ने कहा कि विजय माल्या को 8 हजार करोड़ रुपए देकर इस सरकार ने भगाया। माल्या का 1 लाख 14 हजार करोड़ रुपए माफ किया।
केजरीवाल ने कहा कि अमीर मोदी सरकार के दोस्त हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गरीबों से दुश्मनी है।
गौरतलब है कि 8 नवंबर को राष्ट्र के नाम दिए संदेश में पीएम मोदी ने इस बात की घोषणा की थी कि 500 और 1,000 के नोट अवैध घोषित कर दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications