दिल्‍ली में सामने आए कोविड-19 के 23 नए मामले, अस्‍पतालों को बेड, ऑक्‍सीजन तैयार रखने का दिया गया आदेश

Covid-19: देश की राजधानी दिल्‍ली भी कोविड-19 की गिरफ्त में आ चुकी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने शुक्रवार को पुष्टि की है कि दिल्ली में कोविड-19 के 23 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं। इन मरीजों की हिस्‍ट्री चेक की जा रही है कि ये क्‍या ये दिल्‍ली में बाहर से आए हैं या हाल में इन्‍होंने कोई यात्रा की है।

कोविड-19 का प्रकोप बढ़ने के बाद दिल्‍ली सरकार अलर्ट मोड में आ चुकी है। दिल्‍ली की रेखा गुप्‍ता सरकार ने शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें सरकार ने राजधानी के सभी अस्पतालों को कोविड-19 से निपटने के लिए बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां और वैक्‍सीन का पर्याप्‍त स्‍टॉक रखने का आदेश दिया है।

Covid-19

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सरकारी, निजी अस्पतालों के चिकित्सा निदेशकों, चिकित्सा अधीक्षकों को जो आदेश जारी किया है उसमें मेडिकल डिवाइस जैसे वेंटिलेटर, बाई-पीएपी, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीएसए, आदि वर्किेग कंडीशन में हो सुनिश्वित करने का आदेश जारी किया है।

पॉजिटिव कोविड सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग होगी

इसके अलावा अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी पॉजिटिव कोविड सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लोक नायक अस्पताल भेजें ताकि कोविड के किसी भी नए वेरिएंट की तुरंत पहचान की जा सके। Bihar Politics: कोरोना काल के दिनों को Prashant Kishor ने किया याद, मतदाताओं से की मार्मिक अपील, कही ये बात

कोविड-19 की कड़ी निगरानी होगी

स्‍वास्‍थ विभाग ने कोविड-19 की स्थिति की कड़ी निगरानी करने का आदेश दिया है। सरकार ने दिल्ली राज्य स्वास्थ्य डाटा मैनेजमेंट पोर्टल पर डेली अपडेट करने का करने का भी आदेश दिया है।

गजियाबाद में 4 कोरोना पॉजिटिव

दिल्‍ली सरकार ने राजधानी के आसपास के एनसीआर शहरों में मामले सामने आने के बाद जारी की है। गाजियाबाद में कोरोना के चार पॉजिटिव केस सामने आए हैं। एक कोरोना मरीज को अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है और तीन मरीजों को आइसोलेशन में घर पर ही रखा गया है। स्‍कूल फीस रेगुलेशन बिल क्‍या है? दिल्‍ली के प्राइवेट स्‍कूलों की कसेगी नकेल, अभिभावकों को मिलेगी राहत

भारत के किन राज्‍यों में कितने कोरोना पॉजिटिव

बता दें ये सर्तकता कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक ही दिन में देश भर में 257 मामले दर्ज किए हैं। कोविड 19 का प्रकोप महाराष्ट्र, कर्नाटक,तमिलनाडु, गुजरात और केरल के बाद अब दिल्‍ली में भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को उत्‍तर प्रदेश मे 4, हरियाणा में 5, गुजरात के अहमदाबाद में 20 और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 9 महीने का एक बच्‍चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+