दिल्ली में मनाई जाएगी दुर्गा पूजा-रामलीला लेकिन शर्तें होंगी बेहद कड़ी, यहां देखें पूरी गाइडलाइन्स

दिल्ली में मनाई जाएगी दुर्गा पूजा-रामलीला लेकिन शर्तें होंगी बेहद कड़ी, यहां देखें पूरी गाइडलाइन्स

नई दिल्ली, 30 सितंबर: दिल्ली में रामलीला और दुर्गा पूजा मनाए जाने की अनुमति दे दी गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार (29 सितंबर) को सार्वजनिक स्थानों पर रामलीला, दशहरा और दुर्गा पूजा समारोह की अनुमति देने का फैसला किया है। लेकिन इसके साथ ही प्रतिबंध और बेहद कड़ाई की जाएगी। हालांकि, बुधवार को हुई बैठक में लिए गए फैसलों के संबंध में प्राधिकरण ने अभी तक आदेश जारी नहीं किया है। रामलीला और दुर्गा पूजा मनाए जाने को लेकर डीडीएमए एसओपी तैयार कर रहा है और उसके बाद आदेश जारी किया जाएगा। हालांकि जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। वहीं स्टॉल और मेला लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Recommended Video

    Durga Puja 2021: Delhi में कड़ी शर्तों के साथ मनाई जाएगी दुर्गा पूजा-रामलीला | वनइंडिया हिंदी
    Durga Puja

    बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''आने वाले फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस और जिला प्रशासन विविध (विभिन्न) को आदेश दिया गया है कि कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन हो, सुनिश्चित किया जाएगा। एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स, बैठने के लिए उपयुक्त सामाजिक दूरी भी बनाई जाएगी।''

    पढ़ें गाइडलाइन्स

    -आयोजकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी स्थान पर लोगों की संख्या कुल सीटों की संख्या से अधिक न हो। यानी क्षमता 50 फीसदी के आस-पास ही हो।

    -कोई स्टॉल और मेले नहीं लगाए जाएं। यानी खाने के स्टॉल नहीं लगाए जाएंगे और झूले लगाने की भी इजाजत नहीं होगी।

    - 100% मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर लोगों को पंडाल और रामलीला में बिठाया जाएगा। स्टैंडिंग मंजूर नहीं होगी।

    -दिल्ली पुलिस और जिला प्रशासन को ये निर्देश दिया गया है कि कोविड उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन कराया जाए।

    - दुर्गा पूजा हो या रामलीला परिसर एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स अलग-अलग होने चाहिए।

    बैठक में मौजूद थे सीएम केजरीवाल

    दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा बुधवार को बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता उपराज्यपाल अनिल बैजल की। इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। बैठक में ये भी फैसला लिया गया है कि कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने वाले कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक के बाद उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट किया, "विशेषज्ञों के साथ चर्चा के बाद, खासकर आने वाले फेस्टिवल सीजन के मद्देनजर कोविड-उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन करने और लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+