दिल्ली में घर के भीतर मिली पति-पत्नी की लाश, छानबीन की तो खुला 'तीन दिन का राज'
Delhi crime news: देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां नरेला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले स्वतंत्र नगर इलाके में घर के भीतर रहस्यमयी परिस्थितियों में एक पति-पत्नी की लाश मिली है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि स्वतंत्र नगर में एक पति-पत्नी अपने घर में मृत पाए गए हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पर पहुंची और जांच शुरू की। सबसे पहले पुलिस ने आसपास के लोगों से ही पूछताछ की।

शुरुआती छानबीन में सामने आया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच पिछले तीन दिन से लगातार झगड़ा चल रहा था। झगड़े की आवाज घर के बाहर तक सुनाई दे रही थी। इसके बाद बुधवार को मामला इतना बढ़ गया कि पति को गुस्सा आया और उसने किसी धारदार हथियार से पहले पत्नी की हत्या की और फिर सुसाइड कर लिया।
वारदात से इलाके में सनसनी, हर एंगल को जांच रही पुलिस
फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की जांच कर रही है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में भी सुगबुगाहट का माहौल है और कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। पुलिस भी इस मामले में हर एंगल से तहकीकात कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications