दिल्ली में कोरोना का कहर, 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 13,500 नए मरीज

नई दिल्ली, 13 अप्रैल: राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 13 हजार 468 नए केस सामने आए हैं। दिल्ली में एक दिन में कोरोना के नए मरीजों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 11491 मामले आए थे।

Coronavirus record 13500 new cases reported in the last 24 hours in delhi arvind kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना मामलों पर सरकार सतर्क है और सभी कदम उठा रही है। इसमें आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। लोग तभी घर से बाहर निकलें, जब जरूरी हो। उन्होंने कहा कि 65 फीसदी कोरोना केस 45 साल से कम उम्र के है। ऐसे में ये लोग बाहर निकले तो मास्क जरूर पहनें। वहीं जिनकी उम्र 45 से ऊपर है, वो वैक्सीन जरुर लगवा लें।

Recommended Video

    Coronavirus in UP: Former CM Akhilesh Yadav हुए पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट | वनइंडिया हिंदी

    केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि सीबीएसई की परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाए। कोई दूसरा विकल्प ढूंढ़ा जा सकता है क्योंकि अभी के हालात में परीक्षा कराना ठीक नहीं होगा। इस वक्त बच्चों को खतरे में नहीं डाला जा सकता है।

    नहीं चाहते लॉकडाउन

    केजरीवाल ने कहा कि हम लॉकडाउन लगाना नहीं चाहते हैं, हमारी कोशिश है कि स्थिति को संभाला जाए। हम इसी तरह बड़े स्तर पर बेड की क्षमता बढ़ा रहे है। बेड बढ़ाने के लिए अस्पतालों के साथ बैंकट हॉल अटैच किए जा रहे हैं। कम खतरे वाले मरीजों को बैंकट हॉल में रखा जा सकेगा। वहीं अस्पताल में उन मरीजों का इलाज किया जाएगा, जिनकी हालत सीरियस है। केजरीवाल ने ये भी कहा है कि दिल्ली के अस्पतालों में जो सर्जरी वेटिंग में हैं, उन्हें अभी रोका जा रहा है सिर्फ इमरजेंसी मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें- कई गुना रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, भारत समेत पूरे दक्षिण एशिया को WHO ने चेताया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+