Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कई गुना रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, भारत समेत पूरे दक्षिण एशिया को WHO ने चेताया

कई गुना रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, भारत समेत पूरे दक्षिण एशिया को WHO ने चेताया

नई दिल्ली, 13 अप्रैल: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की दक्षिण एशिया में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को लेकर चिंता जताई है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि यहां कोरोना जिस तरह से बढ़ा है, उसे एक 'क्रिटिकल फेज' नाजुक स्थिति कहा जा सकता है। सोमवार को रिकॉर्ड दक्षिण एशिया के देशों में रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के नए केस सामने आने के बाद डब्ल्यूएचओ की ओर से ये चेतावनी आई है।

Recommended Video

    COVID-19 को लेकर WHO Chief का बड़ा बयान, कहा- महामारी का अंत अभी काफी दूर | वनइंडिया हिंदी
    who warn over corona, who south asia corona, Coronavirus, WHO, South Asia, india, कोरोना वायरस, डब्ल्यूएचओ

    डब्ल्यूएचओ की ओर से कहा गया है कि हम एक महामारी में हैं, हम और ज्यादा इसमें नहीं रहना चाहते हैं। नियंत्रण के तमाम उपायों के बावजूद ये बढ़ रहा है। मुझे लगता है कि महामारी के एक महत्वपूर्ण बिंदु पर फिलहाल हम हैं।

    दक्षिण एशिया के कई देश कोरोना की नई लहर से जूझ रहे हैं। खासतौर से भारत में कोरोना की लहर सबसे तेज है। यहां रोजाना 1.5 लाख से ज्यादा मामले बीते कई दिन से सामने आ रहे हैं। भारत ब्राजील को पीछे छोड़कर दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश बन गया है। अमेरिका में सबसे ज्यादा मामले हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी हाल के दिनों में कोरोना के केस तेजी से बढ़े हैं। दुनियाभर की भी बात करें तो लगातार 7वें हफ्ते संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं लगातार चौथे हफ्ते में मौतें भी बढ़ी हैं।

    24 घंटे में डेढ़ लाख से ज्यादा केस

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,61,736 नए केस देशभर से सामने आए हैं और 879 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद भारत में कुल पॉजिटिल मामलों की संख्या 1,36,89,453 हो गई है। वहीं कोरोना महामारी से अब तक कुल 1,71,058 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव केसों की संख्या इस समय 12,64,698 है। दुनिया भर में कोरोना के मामले 13 करोड़ 61 लाख तक पहुंच चुका है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+