Coronavirus Cases in Delhi: 'डरने की जरूरत नहीं...', कोरोना के बढ़ते केसों पर बोले सीएम केजरीवाल

Delhi Covid case: दिल्ली में बुधवार को कोरोना पाजिटिविटी रेट बढ़कर 13.89 प्रतिशत हो गया था, जिसमें गुरुवार को गिरावट हुई है।

CM Arvind Kejriwal

Coronavirus Cases in Delhi: देश में एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते केसों ने लोगों के परेशान कर दिया है। बीते 24 घंटों में देश में कोराना के 3095 नए केस मिले हैं, जिसकी वजह से देश में संक्रमित एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 15208 हो गया है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में कोविड संक्रमण के मामलों में उछाल आया है, जिसके मद्देनजर आज सीएम केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

केंद्र की लिस्ट में दिल्ली नहीं

बैठक के बाद उन्होंने कहा कि 'दिल्ली में कोरोना मरीजों के मामले जरूर बढ़े हैं लेकिन किसी को भयभीत या परेशान होने की जरूरत नहीं है, लगभग दो हफ्ते पहले केंद्र सरकार ने 6 राज्य चिन्हित किए थे, जिसमें कोरोना केस ज्यादा बढ़ रहे थे। वो थे गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना, उसमे दिल्ली नहीं था, जिन्हें स्पेशल हिदायत दी गई थी। लेकिन हमने अपनी ओर से दिल्ली में एहतियात बरती है। दिल्ली में 15 मार्च को 42 केस थे, जो कि 30 मार्च तक 295 केस हो गए हैं। केसों में उछाल होने पर थोड़ा हमने इसे समझने की कोशिश की है इसलिए हमने आज मीटिंग की।'

चिंता करने की जरूरत नहीं

उन्होंने कहा कि 'हमारी सरकार कोरोना वायरस से लड़ने को पूरी तरह सक्षम है, हमारे पास सरकारी लैब में 4000 टेस्ट करने की क्षमता है, 7,986 बेड तैयार हैं लेकिन किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, हम कोरोना की स्थितियों का जायजा ले रहे है, हम जरूरत पड़ने पर कोई कोताही नहीं बरतेंगे। '

लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी

इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि 'दिल्ली में कोरोना का केस पैटर्न के तहत बढ़ते हैं, मुंबई में केस बढ़ने के कुछ दिनों बाद ही दिल्ली में केस बढ़ जाते हैं क्योंकि दोनों ही शहरों में इंटरनेशनल ट्रेवलर्स ज्यादा आते हैं, केवल कोरोना ही नहीं इन्फ्लूएंजा या फ्लू के भी मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में हर कोई मास्क पहनें और प्रोटोकॉल का पालन करे तो वो संक्रमण से बच सकता है क्योंकि सावधानी ही बचाव है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+