दिल्ली में आज कोरोना वायरस के 34 नए केस, 42 मरीजों ने संक्रमण को दी मात
नई दिल्ली, 2 नवंबर: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रतिदिन 30 के आसपास नए मामले मिलने का सिलसिला जारी है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 34 नए मरीज मिले हैं। राहत की बात ये है कि दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
Recommended Video

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 42 रिकवरी हुई हैं, जो नए मरीजों के मुकाबले आठ ज्यादा हैं। जिसके बाद दिल्ली में सक्रिय मामले कम होकर 309 रह गए हैं। दिल्ली में कोरोना के अब तक कुल 14,39,922 मामले आए हैं। जिसमें से 14,14,522 मरीज रिकवर हुए हैं। वहीं अब तक 25,091 मौतें दिल्ली में कोरोना से हुई हैं।
देश में कोरोना की स्थिति
भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार अब धीरे-धीरे थम रही है। मंगलवार (02 नवंबर) को देश में कोविड-19 के दैनिक आंकड़े 11 हजार से कम आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में 10,423 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। वहीं 443 लोगों की कोविड19 से मौत हुई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 53 हजार 776 है। जो 250 दिनों में सबसे कम हैं। एक्टिव केस मामलों का 0.45% मामले हैं। देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 4 लाख 58 हजार 880 है। देश में कोरोना के कुल मामले 3,42,96,237 है। वहीं कोरोना से ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 3,36,83,581 है।
केंद्र के मुताबिक, देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,06,85,71,879 करोड़ है। भारत में 16 जनवरी 2021 से कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान शुरू हुआ था। मंत्रालय ने कहा कि भारत के सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.45 प्रतिशत शामिल है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। वहीं कोविड रिकवरी रेट 98.21 प्रतिशत दर्ज हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications