दिल्ली में कोरोना केस लगातार हो रहे कम, 24 घंटे में 1072 नए मामले, 3725 मरीज हुए ठीक
दिल्ली में 24 घंटे में 1072 नए मामले, 3725 मरीज हुए ठीक
नई दिल्ली, 27 मई: राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया है कि पिछले 24 घंटे में 1072 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 117 लोगों की मौत हुई है। राहत की बात ये है कि बीते 24 घंटे में 3725 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 1.53 फीसदी रहा है।

Recommended Video
दिल्ली में कोरोना के कुल केस अब 14,22,549 हैं। अब तक 13,82,359 लोग दिल्ली में कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं आज तक 23,812 कोरोना मरीजों ने दिल्ली में जान गंवाई है। दिल्ली में फिलहाल एक्टिव केस 16,378 हैं। दिल्ली सरकार के मुताबिक, राजधानी में अस्पतालों में 18,341 खाली बेड हैं, वहीं कोविड सेंटरों में 6070 बेड खाली हैं।
दिल्ली में इससे पहले बुधवार को 1491 नए कोरोना से संक्रमित मरीज मिले थे और 130 मरीजों की जान गई थी। मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 1568 नए केस मिले थे और 156 मरीजों की संक्रमण से जान गई थी। दिल्ली में बीते कुछ दिनों में कोरोना के नए केस लगातार घट रहे हैं।
देश में कोरोना केस
भारत इस समय कोरोना संक्रमण से काफी ज्यादा प्रभावित है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 2 लाख 11 हजार 298 नए कोरोना केस आए और 3847 संक्रमितों की जान गई है। देश में अब तक कुल दो करोड़ 73 लाख 70 हजार कोरोना केस मिल चुके हैं। जिसमें 24 लाख एक्टिव केस हैं। कोरोना से भारत में 3 लाख 15 हजार मररीजों की मौत हुई है। देश में कोरोना से मौत की दर 1.15 फीसदी है।












Click it and Unblock the Notifications