कोरोना वायरस: दिल्ली में वीकएंड कर्फ्यू, जानिए क्या बंद रहेगा, किन सेवाओं को मिली छूट

कोरोना वायरस: दिल्ली में वीकएंड कर्फ्यू, जानिए क्या बंद रहेगा, किन सेवाओं को मिली छूट

नई दिल्ली, 15 अप्रैल: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के चलते आज राजधानी में कई नई पाबंदियों का ऐलान किया है। जिसमें सबसे अहम फैसला वीकेंड कर्फ्यू लगाने का है। दिल्ली में शनिवार और रविवार को कर्फ्यू रहेगा। केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए वीएकएंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है ताकि लोगों को कोरोना से बचाया जा सके। जानिए वीकएंड कर्फ्यू में क्या पाबंदियां रहेंगी।

Recommended Video

    Delhi Weekend Curfew Guidelines: Weekend Curfew में क्या खुलेगा रहेगा और क्‍या बंद? | वनइंडिया हिंदी
     क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद?

    क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद?

    दिल्ली के मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि शनिवार और रविवार को किसी भी गैर जरूरी सड़कों पर आने और आवाजाही की इजाजत नहीं होगी। दिल्ली में वीकएंड पर सभी बाजार, दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार ने मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम को बंद करने के निर्देश दिए हैं। रेस्तरां सिर्फ होम डिलिवरी कर सकेंगे। सिनेमा हॉल 30 फीसदी क्षमता पर चलाए जा सकेंगे। शनिवार-रविवार को वही लोग बाहर जा सकेंगे, जिनके पास कर्फ्यू पास होगा। इस दौरान अंतरराज्जीय परिवहन भी खुला रहेगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों और शादियों के लिए लोगों को कर्फ्यू पास देंगे।

    शादियों के लिए मिलेगा पास

    शादियों के लिए मिलेगा पास

    केजरीवाल ने साफ किया कि वीकेंड कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं पर रोक नहीं होगी। यात्री अपना टिकट दिखाकर यात्रा कर सकते हैं। शादियों के लिए कर्फ्यू पास आवंटित किए जाएंगे। एक साप्ताहिक बाजार को एक दिन में और एक जोन के हिसाब से अनुमति दी जाएगी। साप्ताहिक बाजार में ज़्यादा भीड़ ना हो इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।

    दिल्ली में नाइट कर्फ्यू पहले से लागू

    दिल्ली में नाइट कर्फ्यू पहले से लागू

    दिल्ली में कोरोना के मामले बीते कुछ दिनों में काफी तेजी से बढ़े हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने बीते हफ्ते ही नाइट कर्फ्यू लगा दिया था। दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागू है। अब वीकएंड कर्फ्यू भी लगाया गया है।

    दिल्ली में तेजी से बढ़े हैं कोरोना के मामले

    दिल्ली में तेजी से बढ़े हैं कोरोना के मामले

    दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 17,282 नए मामले पाए गए। दिल्ली में अब तक 7.67 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या भी 50 हजार से ज्यादा हो चुकी है। दिल्ली में 11 हजार 540 लोगों की जान कोरोना से गई है। दिल्ली में कोरोना की यह चौथी लहर बताई जा रही है। इसी को देखते हुए गुरुवार को केजरीवाल ने दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक की। बैठक के कुछ देर बाद ही सीएम केजरीवाल ने वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया।

    पुणे में रेमडेसिविर की किल्लत, कलेक्टर ऑफिस पर धरने पर बैठे कोरोना मरीजों के परिजन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+