Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली के 74 फीसदी लोग चाहते हैं खत्म किया जाए लॉकडाउन, 7 जून के बाद हो अनलॉक

दिल्ली के 74 फीसदी लोग चाहते हैं खत्म किया जाए लॉकडाउन, 7 जून के बाद हो अनलॉक

नई दिल्ली, 4 जून: दिल्ली की जनता चाहती है कि करीब डेढ़ महीने से चल रहे कोरोना लॉकडाउन में अब छूट दी जाए। एक सर्वे के मुताबिक, दिल्ली के 74 फीसदी लोगों ने कहा है कि 7 जून के बाद लॉकडाउन हटाया जाए और अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाए। दिल्ली में 18 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन फिलहाल 7 जून तक है। लोकल सर्कल की तरफ से कराए गए एक सर्वेक्षण में दिल्ली की 74 फीसदी जनता 7 जून के बाद दिल्ली को अनलॉक करने की बात कही है।

lockdown in delhi, full unlock in delhi, delhi unlock predictions, delhi unlock, delhi lockdowon extention prediction, delhi 74 precent residents wants unlocking, delhi, lockdown, coronavirus, दिल्ली में 74 फीसदी चाहते हैं अनलॉक, दिल्ली, कोरोना वायरस

ये सर्वे करीब नौ हजार लोगों पर किया गया है, जिसमें से 67 फीसद पुरूष हैं। सर्वे में 74 फीसदी अनलॉक के हक में है जबकि 26 फीसद लोग चाहते हैं कि अभी लॉकडाउन को और बढ़ाया जाए। 49 फीसदी लोगों का कहना है कि लॉकडाउन को खत्म करके केवल नाइट और वीकेंड कर्फ्यू रहने देना चाहिए। 25 फीसदी ने कहा कि सभी तरह के प्रतिबंध हटा देना चाहिए।

दिल्ली में 18 अप्रैल को लॉकडाउन लागू करने के बाद दिल्ली सरकार एक-एक हफ्ते के लिए पांच बार लॉकडाउन को बढ़ा चुकी है। हालांकि अब लॉकडाउन के हटने की उम्मीद है क्योंकि हाल के दिनों में दिल्ली में कोरोना के नए मामलों की संख्या काफी कम हुई है। अब रोज 500 के करीब नए केस आ रहे हैं। वहीं पॉजिटिविटी रेट भी 1 फीसदी पर आ गया है। बता दें कि एक जून से कुछ छू टजरूर मिली है। सरकार ने फैक्ट्री खोलने और कुछ अन्य गतिविधियों की इजाजत दे दी है। जिसके बाद कई व्यापारिक गतिविधियां दिल्ली में शुरू हो गई हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+