कोरोना वायरस: दिल्ली में 24,103 नए मामले, एक दिन में रिकॉर्ड 357 मरीजों की मौत

कोरोना वायरस: दिल्ली में आज कोरोना के 24103 नए मामले, एक दिन में रिकॉर्ड 357 मरीजों की मौत

नई दिल्ली, 24 अप्रैल: राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया कि 24 घंटे में कोरोना के 24,103 नए मामले सामने आए। वहीं 24 घंटे में 357 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में एक दिन में कोरोना से हुई मौतों का ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। दिल्ली में कोरोना के कुल बढ़कर अब 10,04,782 हो गए हैं। इसमें 8,97,804 लोग ठीक हुए हैं और 13,898 मरीजों की मौत अब तक हो चुकी है। फिलहाल दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 93,080 हैं। दिल्ली में शनिवार को पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 332.27 फीसदी पर पहुंच गया है।

 24 घंटे में कोरोना के 24,103 नए मामले सामने आए। वहीं 24 घंटे में 357 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।

देश में कोरोना के नए मामले हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। कई राज्यों को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां बीते कई दिन से 60 हजार से ज्यादा मामले रोजाना आ रहे हैं। जो कि किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा हैं। बीते 24 घंटे में यहां कोरोना के 67,160 नए केस सामने आए। इस दौरान 676 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र में मरने वालों की कुल संख्या 63 हजार से ज्यादा हो गई है।

देश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना

देश में कोरोना के हर दिन तीन लाख से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। भारत में पिछले तीन दिन में करीब 10 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और छह हजार से ज्यादा लोगों की जान तीन दिन में गई है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 3,46,786 नए मरीज मिले और 2,624 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 26 लाख के करीब पहुं गई है। अब तक 1,89,549 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+