दिल्‍ली में कोरोना विस्‍फोट, पिछले 24 घंटे में सामने आए 1,796 नए COVID पॉजिटिव मामले

दिल्‍ली में कोरोना विस्‍फोट, पिछले 24 घंटे में सामने आए 1,796 नए COVID पॉजिटिव मामले

नई दिल्‍ली, 31 दिसंबर। 2021 की शुरूआत के साथ इस साल का अंत कोरोना महामारी के भय के साए में गुजर रहा है। देश भर में एक बाद फिर कोविड 19 के केस बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 1,796 नए COVID मामले दर्ज किए गए। जबकि गुरुवार को महज 483 मामलें दर्ज हुए थे। कोविड के नए मामलों में भयंकर उछाल के साथ कोरोना पॉजिटिव दर 2.44फीसदी पर पहुंच गई है।

Recommended Video

    Omicron In Mumbai: मुंबई में और सख्त हुए प्रतिबंध, 15 January तक बढ़ाई गई धारा 144 | वनइंडिया हिंदी
    covid

    इन नए कोरोना मामलों के साथ अब दिल्‍ली में सक्रिय कोविड पॉजिटिव मामलों की संख्‍या 4410 हो गई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वाली कुल संख्‍या कुल 14,18,694 हो गई वहीं शुक्रवार को 467 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए।

    कोरोना से बचाव के लिए देश भर में 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्‍चों को कोरोना टीकाकरण शुरूहोने वाला है। वहीं 10 जनवरी से 60 पार लोगों और फ्रंट लाइन वर्कस को कोरोना की बूस्‍टर डोज लगनी शुरू हो जाएगी।

    देश भर में कोरोना और वारस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के केस तेजी से बढ़ रहे हैं।शुक्रवार को कर्नाटक में ओमिक्रॉन के 23 नए मामलों की पुष्टि हुई, वहीं पड़ोसी राज्‍य केरल में ओमिक्रॉन के कुल नए 44 केस सामने आए हैं।कर्नाटक में जो ओमिक्रॉन के केस सामने आए हैं उनमें 19 संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका के अंतर्राष्ट्रीय यात्री हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सुधाकर ने जानकारी दी। वहीं केरल के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि केरल में शुक्रवार को कुल 44 ओमिक्रॉन के नए केस दर्ज किए गए हैं।

    जिसके बाद अब केरल में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से प्रभावित लोगों की कुल संख्या 107 हो गई। उन्‍होंने बताया कि जीनोमिक टेस्‍ट के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं। प्रदेश सरकार और हेल्‍थ डिपार्टमेंट सजग है। अब तक 9 योग्य आबादी को कोरोना वैक्‍सीन की पहली खुराक लग लग चुकी है और , 79 फीसदी को कोरोना वैक्‍सीन का दूसरी डोज भी लग चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+