दिल्‍ली में बढ़े कोरोना केस, सीएम केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

नई दिल्‍ली। देश की राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हर दिन कोविड 19 के नए मामलों में बढ़ोत्‍तरी हो रही है। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोविड 19 के कारण बिगड़ते हालात को देखते हुए आपातकाल बैठक बुलाई है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

arvind
बता दें राजधानी दिल्‍ली में पिछले कुछ समय से कोरोना संक्रमण की दर तीन प्रतिशत के आसपास है,वहीं अन्‍य कई राज्यों में ये दर 10 प्रतिशत से ज्यादा पर पहुंच चुकी है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में Covid 19 के 72 हजार नए मरीज, 452 मौतें | वनइंडिया हिंदी

    बुधवार को राजधानी में हुई 11 की मौत

    दिल्‍ली में बुधवार को 1,819 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 11 और मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्‍ली में संक्रमण की दर 2.71 प्रतिशत है। नए मामालों को मिलाकर दिल्‍ली में संक्रमण के केस कुल 6,62,430 हो गए हैं और अब तक 6.42 लाख से अधिक लोग अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं। स्‍वास्‍थ विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक कोरोना से दिल्‍ली में 11,027 लोगों की मौत हो चुकी है और दिल्‍ली में कुल ताजा कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या 8,838 हैं।

    गुरुवार को इस साल में सबसे अधिक सामने आए कोरोना पॉजिटिव केस

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी डेली रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में 2790 कोविड-19 के नए केस सामने आए हैं। ये आंकड़ा इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। साथ ही कोरोना संक्रमण से 9 मौतों की मौत भी हुई है। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को 1819 मामले सामने आए थे, जिसने गुरुवार को 53 प्रतिशत छलांग लगी दी। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 2,790 नए कोविड मामले दर्ज होने के बाद 1121 लोग रिकवर होकर घर भी लौटें है। वहीं 9 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हो गई।

    दिल्‍ली में बंद किए गए स्‍कूल

    कोरोना के बढ़ती रफ्तार को देखते हुए दिल्‍ली सरकार ने फैसला किया है कि अगले आदेश तक नए एकेडमिक सेसन में किसी भी कक्षा के छात्रों को स्‍कूल न बुलाया जाए। दिल्‍ली शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि इस सत्र में डिजिटल मोड में ही पढ़ाई कराई जाए। आदेश में कहा गया है कि एकेडमिक सीजन 2020-21 के लिए 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को ही स्‍कूल आने की अनुमति है वो भी अपने अभिभावकों से पूछ कर।

    https://www.filmibeat.com/photos/shama-sikander-11516.html?src=hi-oiशमा सिकंदर की वायरल बोल्ड तस्वीरें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+