'संविधान देश की शान, सभी को मिलकर करनी चाहिए रक्षा', संविधान दिवस पर बोले सीएम अरविंद केजरीवाल

भारत के संविधान दिवस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान ही देश के लोकतंत्र की शान है। हम सब देशवासियों को अपने संविधान पर गर्व है और हमें मिलकर इसकी रक्षा की करनी है।

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये क्षण भारतवासियों के गर्व का विषय है। लेकिन देशवासियों की ये जिम्मेदारी है कि वे संविधान के पालन के साथ इसकी रक्षा के लिए भी आगे आएं।

CM Arvind Kejriwal on Constitution Day

केजरीवाल ने कहा, "विश्व में भारत का संविधान सबसे बड़ा लिखित संविधान है। बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के मार्गदर्शन में तैयार हुआ देश का संविधान हमारे अधिकारों और ज़िम्मेदारियों की पहचान है, हमारा संविधान ही देश के लोकतंत्र की शान है। हम सब देशवासियों को अपने संविधान पर गर्व है और हमें मिलकर इसकी रक्षा की करनी है...सभी देशवासियों को संविधान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

वहीं केजरीवाल ने बीजेपी की केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों को निशाने पर लेते हुए आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के मंत्रियों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरा दिल भारी है। यह पहला स्थापना दिवस है जब मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन, संजय सिंह और विजय नायर यहां हमारे साथ नहीं हैं।

एक बयान में सीएम केजरीवाल ने कहा, "भारत के इतिहास में, पिछले 11 वर्षों में AAP को जितना निशाना बनाया गया है, उतना किसी अन्य राजनीतिक दल को नहीं बनाया गया है। उन्होंने 250 से अधिक दाखिल किए हैं।

उन्होंने आगे कहा, "11 साल में हमारे खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। देश की सभी एजेंसियों को AAP के पीछे लगा दिया गया। लेकिन उन्हें आज तक कोई सबूत नहीं मिला। यह हमारी ईमानदारी का सबसे बड़ा प्रमाण पत्र है। मेरा दिल भारी है, यह पहला स्थापना दिवस है जब मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन, संजय सिंह और विजय नायर यहां हमारे साथ नहीं हैं। उन्हें झूठे मामलों के तहत जेल में डाल दिया गया है। भाजपा अन्य दलों के नेताओं को झूठे मामलों के माध्यम से झुकाना जानती है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि आप के साथ ऐसा कैसे किया जाए। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारा कोई भी विधायक न तो बिका और न ही टूटा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+