दिल्लीः कांग्रेस ने 'दिल्ली सरकार के तीन साल' पर निकाली 'चार्जशीट
नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बुधवार को तीन साल पूरे कर लिए। इस मौके पर कांग्रेस ने दिल्ली आप सरकार के तीन साल के कामकाज के खिलाफ 40 पेज की 'चार्जशीट' जारी की। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन समेत कई नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इस आरोप पत्र को जारी किया। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि आप सरकार लोकपाल और अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में प्रक्रिया का पालन नहीं कर रही है।

शीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी को विज्ञापन की सरकार कहा। उन्होंने कहा कि सरकार का काम दिखाई नहीं देता है, सिर्फ विज्ञापन दिखाई देते हैं। ये ऐसी सरकार है जो बोलती बहुत है, लेकिन कुछ करती नहीं है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि यह सरकार नहीं खाप है, जो हर मोर्चें पर फ्लॉप है। किसी भी विभाग की बात करो, वहां कामकाज होता दिखाई नहीं दे रहा है।
आप सरकार को लोकपाल के मुद्दे पर घेरते हुए माकन ने कहा कि, सरकार जन लोकपाल नहीं बल्कि जोकपाल लेकर आई है। वहीं दिल्ली में शिक्षा का हाल बेहाल है। आंकड़ों के मुताबिक 98 हजार बच्चों ने स्कूल छोड़ दिया है। यह सरकार सिर्फ वादे कर रही है उसका कोई भी काम जमीन पर नहीं दिखा रहा है।
उन्होंने कहा कि, दिल्ली की आप सरकार के कार्यकाल में जहां डीटीसी की बसों में यात्रियों की संख्या घटी तो वहीं दो साल मेंपानी और सीवर चार्ज में तीन बार बढ़ोतरी हुई है। सरकार के 3 साल के शासन ने दिल्ली के विकास को 30 साल पीछे चला गया है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications