संसद के कॉरिडोर में फिसला कांग्रेस सांसद के. सुरेश का पैर, हॉस्पिटल ले जाए गए
नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र के लिए संसद में मौजूद कांग्रेस पार्टी के एक लोकसभा सांसद संसद परिसर में ही फिसलकर गिर पड़े। उन्हें चोट लग गई। पता चलने पर उन्हें फौरन फर्स्ट ट्रीटमेंट दिया गया। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि, कांग्रेस लोकसभा सांसद के. सुरेश राज्यसभा के कार्यालय से बाहर आते समय संसद के गलियारे में फर्श पर फिसले। जिसके बाद उनका प्राथमिक उपचार किया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

इधर, विपक्ष ने राज्यसभा से किया वाकआउट
संसद में सरकार और विपक्षी के बीच तकरार की भी खबर है। दरअसल, सत्र के पहले ही दिन लोकसभा में पास होने के बाद कृषि कानून निरसन विधेयक, 2021 को राज्यसभा में भी पास हो गया। वहीं, इस मर्तबा अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस, टीएमसी और शिवसेना के 12 सांसदों को पूरे सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया। उन सांसदों के निलंबन पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- कल भी हमने उनसे कहा कि आप लोग माफी मांग लीजिए, खेद व्यक्त कीजिए। लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया, साफ इनकार किया। इसलिए मज़बूरी में हमें ये फैसला लेना पड़ा। उन्हें सदन में माफी मांगनी चाहिए। वहीं, कांग्रेस के एआर चौधरी का कहना है कि, हमने राज्यसभा के उन 12 विपक्षी सदस्यों का समर्थन करने के लिए लोकसभा से वाकआउट किया है, जिन्हें निलंबित कर दिया गया है। मौजूदा शीतकालीन सत्र से निलंबन की कार्रवाई 'पूर्वव्यापी प्रभाव' की ओर इशारा करती है। मैं पूछता हूं कि भला माफी क्यों जारी की जानी चाहिए?"
वेंकैया नायडू ने अनुरोध को खारिज कर दिया
राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने 12 सांसदों के निलंबन को रद्द करने के अनुरोध को खारिज कर दिया है। कुछ देर पहले नायडू ने कहा, पिछले मानसून सत्र का कड़वा अनुभव आज भी हममें से अधिकांश लोगों को परेशान करता है। मैं पिछले सत्र में जो हुआ उस पर नाराजगी व्यक्त करने के लिए सदन की प्रमुख हस्तियों के नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रहा था।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications