कांग्रेस ने बरखा शुक्ला को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
बरखा शुक्ला ने कहा कि उनकी शिकायत के बावजूद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अजय माकन पर कोई कार्रवाई नहीं की।
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पर आरोप लगाकर अपने पद से इस्तीफा देने वाली बरखा शुक्ला सिंह को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बरखा शुक्ला ने गुरूवार को ही दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अजय माकन पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

बरखा शुक्ला ने कहा कि उनकी शिकायत के बावजूद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अजय माकन पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी। बरखा ने कहा कि एमसीडी चुनावों में महिलाओं को टिकट नहीं दिए गए। इसपर जब उन्होंने राहुल गांधी से बात करनी चाही तो उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद आज कांग्रेस ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।
आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अरविंदर सिंह लवली भी भाजपा का शामिल हुए हैं। लवली ने भी अजय माकन पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि माकन अपनी सुविधा के हिसाब से काम कर रहे हैं। एक तरफ भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी स्लम में रात गुजार रहे हैं तो वहीं अजय माकन लोधी गार्डन में अपना कैंपेन कर वापस घर आ रहे हैं। ये भी पढ़ें- दिल्ली के एमसीडी चुनाव में किस पार्टी के हैं सबसे ज्यादा दागी कैंडिडेट?












Click it and Unblock the Notifications